Chaitra Ashtami 2025 Wishes, Happy Durga Ashtami Wishes in Hindi (दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं): पूरे देश में चैत्र नवरात्रि का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज नवरात्रि के अष्टमी तिथि पर मां महागौरी की पूजा की जा रही है। मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा करने से धन और सुख-समृद्धि मिलती है। मान्यता है कि मां की विधि-विधान से पूजा करने पर सभी बिगड़े कम बन जाते हैं और कई रोगों से मुक्ति भी मिलती है।
दुर्गा अष्टमी पर मां दुर्गा के सबसे शक्तिशाली रूप महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा के साथ साथ कन्या पूजन का भी विशेष महत्व है। इस दिन सुहागन महिलाएं मां को सुहाग का सामान चढ़ाती हैं और सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगती हैं। ऐसे में लोग आज से ही दुर्गाष्टमी की शुभकामनाएं संदेश दे रहे हैं। अगर आप भी अपनों के साथ कुछ विशेज और शुभकामनाएं संदेश शेयर करना चाहते हैं तो यहां कुछ शानदार दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश चुनकर भेज सकते हैं।
यहां से शेयर करें दुर्गा अष्टमी 2025 की शुभकामनाएं संदेश- Happy Durga Ashtami 2025 Hindi Wishes Messages:
माता तेरे चरणों में,
भेंट हम चढ़ाते हैं,
कभी नारियल तो,
कभी फूल चढ़ाते हैं,
और झोलियां भर-भर के, तेरे दर से लाते हैं।
दुर्गाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Durga Ashtami 2025 Wishes LIVE
दिव्य है मां की आंखों का नूर,
संकटों को मां करती हैं दूर,
मां की ये छवि निराली,
नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली।।
दुर्गा अष्टमी 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं
शेरों वाली मैया के दरबार में दुख-दर्द मिट जाते हैं
जो भक्त दर पर आते हैं, मां की शरण वही पाते हैं।
दुर्गा अष्टमी 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं
मां शक्ति का वास हो,
संकटों का नाश हो,
हर घर में सुख-शांति का वास हो,
नवरात्रि का पर्व सबके लिए खास हो।
होकर शेर पर सवार माता रानी आ गई,
होगी अब मन की हर मुराद पूरी,
भरने सारे दुख माता अपने द्वार आ गई।
दुर्गा अष्टमी 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं
सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं उस मां के चरणों की धूल
आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।
मां दुर्गा की कृपा आप सभी पर हमेशा बनी रहे।
आपको धन, दौलत, नाम, शोहरत, शिक्षा, स्वास्थ्य, शक्ति और खुशियां मिले।
दुर्गाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस मां के चरणों में,
हम हैं मां के चरणों की धूल,
आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।
आंचल की छईया मां कर दे,
मेरे सिर पर हाथ तू धर दे,
दूर हटा ये गम की बदली
हो शेर पर सवार
दर्शन दे दो मां एक बार।
आपको दुर्गा अष्टमी हार्दिक शुभकामनाएं!!
आपका हर पल खुशियों के कदम चूमे,
इस नवरात्रि में हम सभी मिलकर झूमे,
कभी न हो आपके दुखों से सामना
यही है हमारी दुर्गा अष्टमी की शुभकामना
पहले मां की पूजा सब कुछ उसके बाद,
आपके साथ सदा बना रहे मां का आशीर्वाद
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!!
जगत पालनहार है मां
मुक्ति का धाम है मां,
हमारी भक्ति का आधार है मां
सबकी रक्षा की अवतार है मां,
अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!!
मंत्र: या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥
आपको दुर्गा अष्टमी हार्दिक शुभकामनाएं!
मां संकट हरने वाली,
सबकी भरती झोली खाली,
मां विपदा मिटाने वाली,
मां अंबे वैष्णो वाली।
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!
दुर्गा अष्टमी का त्योहार,
जीवन में खुशियां लाएं अपार।
मां दुर्गा पधारें आपके द्वार,
हमारी मनोकामना मां करो स्वीकार।
Chaitra Ashtami 2025 Wishes, Happy Durga Ashtami Wishes in Hindi
चलते चलते राह में भटके,
काम कोई जब तेरा अटके,
हर दुःख का यही उपाय,
तू ले मां महागौरी का नाम,
तेरे पूर्ण होंगे काम।
आप सभी को दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
नव दीप जले,
नव फूल खिले,
रोज मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले,
इस दुर्गा अष्टमी आप सब को वह सब मिले
जो आपका दिल चाहें!
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Durga Ashtami 2025 Hindi Wishes
ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी,
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते…
दुर्गा अष्टमी 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Durga Ashtami 2025 Wishes, Quotes, Images, Status, Shayari, Messages: नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें रूप में मां महागौरी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां की विधि-विधान से पूजा करने पर सभी बिगड़े कम बन जाते हैं और कई रोगों से मुक्ति भी मिलती है।
