Happy Durga Ashtami 2024 Wishes, Quotes, Images, Status, Shayari, Messages: देश में नवरात्रि का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्रि के अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा की जाती है। मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा करने से धन और सुख-समृद्धि मिलती है। मान्यता है कि मां की विधि-विधान से पूजा करने पर सभी बिगड़े कम बन जाते हैं और कई रोगों से मुक्ति भी मिलती है।
नवरात्र के आठवें दिन होती है मां महागौरी की पूजा
नवरात्र के आठवें दिन और मां दुर्गा के आठवें रूप में मां महागौरी की पूजा करने के लिए आप सफेद रंग के कपड़े पहने। सफेद रंग मां महागौरी को काफी पसंद है। इस बार महाअष्टमी दो दिन है। जैसे कि आज ये 10 अक्टूबर 12 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी और 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 06 पर समाप्त होगी। ऐसे में आज से लेकर कल तक आप सभी को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Happy Maha Navami 2024 Hindi Wishes Images, Messages LIVE:
अपनों को शेयर करें दुर्गा अष्टी की शुभकामनाएंः Happy Durga Ashtami 2024

नव दीप जले,
नव फूल खिले,
रोज मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले,
इस दुर्गा अष्टमी आप सब को वह सब मिले
जो आपका दिल चाहें!
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
चलते चलते राह में भटके,
काम कोई जब तेरा अटके,
हर दुःख का यही उपाय,
तू ले मां महागौरी का नाम,
तेरे पूर्ण होंगे काम।
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

दुर्गा अष्टमी का त्योहार,
जीवन में खुशियां लाएं अपार।
मां दुर्गा पधारें आपके द्वार,
हमारी मनोकामना मां करो स्वीकार।
दुर्गा अष्टमी की अनेकों मंगलकामनाएं!
मां संकट हरने वाली,
सबकी भरती झोली खाली,
मां विपदा मिटाने वाली,
मां अंबे वैष्णो वाली।
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!

नव दीप जले,
नव फूल खिले,
रोज मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले,
इस दुर्गा अष्टमी आप सब को वह सब मिले
जो आपका दिल चाहें!
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
मंत्र: या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥
आपको दुर्गा अष्टमी हार्दिक शुभकामनाएं!