27 अक्टूबर यानी आज दिवाली है। दीपावली पांच दिवसीय रोशनी का त्योहार है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। ये पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या के दिन आता है। अमावस्या की रात को चांद नहीं निकलता। लेकिन पूरा संसार दीपकों की रोशनी से जगमगा उठता है। इस दिन लोग घर को लाइट्स और दीये के साथ सजाते हैं साथ ही खुद भी नए और बेहतरीन आउटफिट्स पहनते हैं। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि इस बार दिवाली पर क्या पहनें, तो इस आर्टिकल में आपको बेहतरीन और ट्रेंडिंग आउटफिट्स के बारे में पता चलेगा। आइए जानते हैं ट्रेंडिंग आउटफिट्स के बारे में…

1. चिक-क्रॉप टॉप: इस साल आप दिवाली के खास मौके पर चिक- क्रॉप टॉप पहन सकते हैं। क्रॉप टॉप के साथ आप पलाज़ो पहन सकते हैं। यह काफी आरामदायक आउटफिट है और आपके लुक को भी बेहतरीन बना देगा।

2. देसी ड्रेस कुर्ती: इस बार आप देसी कुर्ती भी पहन सकते हैं। कुर्ती के साथ आप पैंट या पलाज़ो के जगह स्कर्ट पहन सकती हैं। इसके अलावा आप इस ड्रेस के साथ इयरिंग्स पेयर कर सकती हैं।

3. कोल्ड सोल्डर टॉप: कोल्ड सोल्डर टॉप के साथ पलाज़ो या फिर स्कर्ट पहन सकती हैं। दिवाली के लिए यह भी एक बेहतरीन और ट्रेंडी आउटफिट है। इसके साथ आप ऑक्सीडाइज्ड इयरिंग्स पहन सकती हैं।

4. कुर्ती के साथ सिगरेट पैंट: इस दिवाली आप ऐसा कुछ भी ट्राय कर सकती हैं। कुर्ती के साथ सिगरेट पैंट, यह थोड़ा अलग ड्रेस है और आप भी इसमें अलग और स्टाइलिश लगेंगी।

5. शर्ट के साथ स्कर्ट: इस साल आप कुछ अलग ट्राय कर सकती हैं। शर्ट के साथ स्कर्ट पेयर करना काफी अलग होगा, लेकिन बेहतरीन भी होगा। बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज ऐसी आउटफिट पार्टीज में पहनती हैं। इस दिवाली आप भी ट्राय करें।

6. अनारकली कुर्ता के साथ पलाज़ो: वैसा तो यह ड्रेस थोड़ी पुरानी हो गई है, लेकिन पार्टीज या त्योहारों पर लोग इसे पहनना पसंद करते हैं। क्योंकि यह एक बेहतरीन आउटफिट है और आपको बिल्कुल भारतीय लुक देता है। इसलिए इस दिवाली अपने लिए अनारकली कुर्ती के साथ पलाज़ो जरुर खरीदें।

7. मैक्सी ड्रेस: इस दिवाली आप मैक्सी ड्रेस भी ट्राय कर सकती हैं। यह ड्रेस काफी आरामदायक होता है और आपके लुक को आकर्षित भी बनाता है। साथ ही यह आउटफिट काफी ट्रेंड में है।