Happy Dev Diwali 2024 Wishes Images, Status, Quotes, Photos, Messages, Pics in Hindi: देव दिवाली को हर साल कार्तिक पूर्णिमा की रात को मनाया जाता है और आज ही वो दिन है। देव दिवाली को देव दीपावली या देवताओं की दिवाली भी कहा जाता है। देव दिवाली को मुख्य रूप से वाराणसी में मनाया जाता है। इस दौरान गंगा के किनारे दीप जलाया जाता है और असुरों पर देवताओं की विजय का उत्सव मनाया जाता है।

क्यों मनाया जाता है देव दिवाली?

देव दीपावली के मौके पर वाराणसी के हर गंगा घाटों और मंदिरों पर दीये से सजाए जाते हैं। यह त्योहार हर साल दिवाली के 15 दिन के बाद मनाया जाता है। इस साल देव दीपावली 15 नवंबर यानी आज मनाई जाएगी। मान्यता है कि देव दिवाली के दिन देवता स्वर्ग से धरती पर आते हैं और इन दीपों के प्रकाश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। इस मौके पर आप अपनों को देव दिवाली की बधाई दे सकते हैं। हम आपके लिए कुछ बेहतरीन बधाई संदेश लेकर आए हैं, जिसको आप अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं।

Happy Kartik Purnima 2024 Wishes Images, Quotes: कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं! यहां से अपनों के भेजें बधाई संदेश

प्यार की बंसी बजे,
प्यार की बजे शहनाई।
खुशियों के दीप जले,
दुख कभी न ले अंगड़ाई।।
देव दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
Dev Diwali 2024 Wishes

दिलों को मिलाने वाला हो ये त्योहार,
हर तरफ हो खुशियों की बौछार,
प्रेम और भाईचारे का हो पैगाम,
ऐसी हो आपकी देव दिवाली का त्योहार।
देव दिवाली की शुभकामनाएं!
Dev Diwali 2024 Wishes

दीप जलते जगमगाते रहे,
हम आपको आप हमें याद आते रहे,
जब तक ज़िन्दगी है दुआ है हमारी,
आप चाँद की तरह जगमगाते रहे,
आप सभी को देव दिवाली की बहुत बहुत बधाई!
Happy Dev Diwali 2024

हर दम खुशियां हो साथ,
कभी दमान न हो खाली,
हम सब की तरफ से,
विश यू देव दिवाली।
Happy Dev Diwali

पल पल सुनहरे फूल खिले,
कभी न हो कांटों का सामना,
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे,
देव दिवाली पर हमारी यही है शुभकामना
आपको और आपके पूरे परिवार को देव दिवाली की हार्दिक बधाई!