Merry Christmas 2023 Wishes Images, Quotes, WhatsApp Messages, Photos, Status, Pics: दिसंबर का महीना जहां पुराने साल की विदाई का है वहीं नए साल का जश्न और क्रिस्मस का त्योहार भी अपने साथ लाता है। 25 दिसंबर को हर साल क्रिसमस डे मनाया जाता है। देश और दुनियां में इस दिन को सेलिब्रेट करने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। क्रिस्मस डे ईसाईयों का सबसे बड़ा त्योहार है जिसे देश और दुनिया में लोग बेहद धूम-धाम से मनाते हैं। बच्चे इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उन्हें सांता से मिलने वाले गिफ्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन सांता अपनी पोटली में बहुत सारे तोहफे और विशेज लाता हैं। ये त्योहार सिर्फ ईसाई धर्म के लोग ही नहीं बल्कि पुरी दुनिया में मनाया जाता है।
25 दिसंबर को बड़ा दिन भी कहा जाता है। क्रिसमस डे प्रभु यीशु के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। हालांकि यीशु किस दिन पैदा हुए इसका जिक्र कहीं नहीं किया गया है। क्रिसमस डे पर लोग घरों को खूबसूरत अंदाज़ में सजाते हैं। घरों में क्रिसमस ट्री लगाते हैं। चर्च जाकर प्रार्थना करते हैं और कैंडल जलाते हैं।
आप भी क्रिस्मस डे के मौके पर अपने साथियों और दोस्तों को बधाई देना चाहते हैं तो कुछ खूबसूरत मैसेज और कोट्स के साथ शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए आप इन खूबसूरत मैसेज का सहारा लें और अपने दोस्तों को क्रिसमस डे की बधाई दें।
Merry Christmas 2023 Wishes Images, Quotes and Messages

क्रिसमस का यह प्यारा त्योहार जीवन में,
लाये खुशियां अपार,
Santa Clause आये आपके द्वार,
शुभकामना करें स्वीकार!
मेरी क्रिसमस 2023

ईश्वर से क्या मांगू तुम्हारे लिए,
हमेशा खुशियां हो तुम्हारे रास्ते,
हंसी तुम्हारे चेहरे पर रहे कुछ इस तरह,
खुशबू फूल का साथ निभाए जिस तरह!
क्रिसमस की बधाईयां

फ़रिश्ता बनके कोई आएगा,
सारी उम्मीदें तुम्हारी,
पूरी करके जाएगा,
क्रिसमस के इस शुभ दिन पर,
गिफ्ट खुशियों के दे जाएगा!
क्रिसमस दिवस की शुभकामनाएं!

यह क्रिसमस आपके लिए उत्साह, प्यार और खुशियों से भरा हो,
आने वाला साल आपके लिए खुशी और संतोष लाए।
मेरी क्रिसमस!

इस क्रिसमस आपका जीवन क्रिसमस ट्री की तरह
हरा भरा और भविष्य तारों की तरह चमचमाता रहे
आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक बधाई

ना कार्ड भेज रहा हूं
ना कोई फूल भेज रहा हूं,
सिर्फ सच्चे दिल से
मैं आपको क्रिसमस की,
शुभकामनाएं भेज रहा हूं
Happy Christmas Day!