Happy Chitragupta Puja 2018 Wishes Images, SMS, Messages, Status, Wallpapers, Pics, Quotes, Photos: हर साल कार्तिक शुक्ल द्वितीया को चित्रगुप्त का पूजन लेखनी के रूप में किया जाता है। भारत में इस पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमाओं का पूजन किया जाता है। पुरूष अपनी आय और व्यय का पूरा ब्योरा भगवान चित्रगुप्त के सामने रखते हैं और नए साल में शुरू होने वाले बहि खातों पर ‘श्री’ लिखकर शुभकामनाओं के साथ काम शुरू करते हैं। वहीं र अगले दिन चित्रगुप्त की प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया जाता है।
दरअसल, हिंदू धर्म की मान्यातों के अनुसार भगवान चित्रगुप्त पाप पुण्य का लेखा जोखा रखा करते हैं। दिवाली के बाद भैया दूज के दिन चित्रगुप्त पूजा के साथ लेखनी, दवात और पुस्तकों की पूजा भी की जाती है। वहीं घर की महिलाएं गोधन कूटती है और चित्रगुप्त भगवान की पूजा में शामिल होती हैं। इसके अलावा अपने करीबियों को चित्रगुप्त की पूजा की बधाई दी जाती है। आप भी इन स्पेशल मैसेज, एसएमएस और फोटोज के जरिए अपनों को शुभ संदेश भेज सकते हैं। मान्यता यह भी है कि महाभारत में शर-शैया पर पड़े पितामह भीष्म ने भगवान चित्रगुप्त का विधिवत पूजन किया था ताकि उन्हें मुक्ति मिल सके। इसके लिए यह पूजन बल, बुद्धि, साहस और शौर्य के लिए काफी अहम माना जाता है।
भगवान चित्रगुप्त पूजन का शुभ मुहूर्त
पूजन का मुहूर्त शुरू: प्रातः 06 बजकर 51 मिनट से 09 बजकर 10 मिनट तक
पूजन का मुहूर्त समाप्त: दोपहर 01 बजे से 2 बजकर 32 मिनट तक।
पूजा मंत्र
मसीभाजन संयुक्तश्चरसि त्वम् ! महीतले .
लेखनी कटिनीहस्त चित्रगुप्त नमोस्तुते ..
चित्रगुप्त ! मस्तुभ्यं लेखकाक्षरदायकं .
कायस्थजातिमासाद्य चित्रगुप्त ! नामोअस्तुते

चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनाएं।

भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन की हार्दिक बधाई।
#चित्रगुप्त_पूजा के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। कलम के अराध्य देव भगवान चित्रगुप्त हम सब पर अपनी कृपा बनाए रखें। #ChitraguptaPuja pic.twitter.com/hSPZq7Y3sn
— Dr Harsh Vardhan (Modi Ka Pariwar) (@drharshvardhan) November 9, 2018