Happy Children’s Day 2020 Quotes, Wishes Images, Status, Messages: भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए वर्ष 1964 से इस दिन बाल दिवस मनाया जाता है। बता दें कि इससे पहले संयुक्त राष्ट्र के फैसले के मुताबिक देश में 20 नवंबर को चिल्ड्रेंस डे मनाया जाता था। पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रुप में इसलिए चुना गया क्योंकि नेहरु जी का बच्चों के प्रति विशेष स्नेह था। नेहरू जी बच्चों को देश के भविष्य की तरह देखते थे। उनके मुताबिक बच्चे ही भविष्य के निर्माता होते हैं। IIT और IIM जैसे कई जाने-माने संस्थानों की स्थापना नेहरू जी ने ही की थी। आइए आज उनकी जयंती के अवसर पर पढ़ते हैं नेहरू जी के कुछ अनमोल विचार –
Happy Children’s Day 2020 Wishes Images, Quotes, Status, Messages
1. सफलता उन्हीं को मिलती है,
जो निडर होकर फैसला लेते हैं
और परिणामों से नहीं घबराते
2. लोकतंत्र अच्छा है.
मैं ऐसा इसलिए कहता हूं
क्योंकि अन्य प्रणालियां इससे बदतर हैं।
3. वह व्यक्ति जिसे वो
सब मिल जाता है
जो वो चाहता था,
वह हमेशा शांति और
व्यवस्था के पक्ष में होता है।
4. हकीकत हमेशा हकीकत ही रहेगी
और आपके नापसंद करने से गायब नहीं होगी।
5. एक महान कार्य में
लगन और कुशल पूर्वक काम करने पर भी,
भले ही उसे तुरंत पहचान न मिले,
अंततः सफल जरूर होता है।
6. हमारी सबसे बड़ी
कमी है कि हम
करने की बजाए
बातें ज्यादा करते हैं।