Happy Buddha Purnima 2024 Wishes Shayari Images Quotes Status Messages: आज वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि के साथ बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है। मान्यताओं के अनुसार, आज ही के दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। ऐसे में इस खास दिन को बुद्ध जयंती के नाम से भी जाना जाता है।

भगवान बुद्ध भगवान विष्णु के नौवें अवतार थे। ऐसे में बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्‍णु की पूजा करना बहुत लाभकारी माना गया है। इस दिन लोग ईश्वर का ध्यान करते हैं, अपने घरों के बाहर दीपक जलाते हैं और विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करते हैं। इन सब से अलग लोग एक-दूसरे को बुद्ध पूर्णिमा की ढेरों शुभकामनाएं भी देते हैं।

इसी कड़ी में हम भी यहां आपके लिए बुद्ध पूर्णिमा के कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं। आप भी इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपनों को इस बेहद खास दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

बुद्ध पूर्णिमा पर भेजें ये संदेश-

धैर्य में है विशाल सुख, ज्ञान में है असीम शांति,
सदा करो प्रभु का ध्यान, ये कहती है बौद्ध की पाती।
बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

सच का साथ देते रहो,
अच्छा सोचो अच्छा कहो,
प्रेम धारा बनकर बहो।
बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

सुख, शांति और समाधान
श्रद्धा और अहिंसा के दूत को
आज तहे दिल से प्रणाम।

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

प्रभु का हाथ आपके सर पर हो,
सुख समृद्धि आपके दर पर हो,
जो आप चाहे वो जरूर पाए,
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।