Happy Buddha Purnima 2021 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक वैशाख पूर्णिमा के दिन ही महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था। यही कारण है कि इस पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। साल 2021 में ये पूर्णिमा 26 मई को मनाई जाएगी। ये पूर्णिमा इसलिए भी खास है क्योंकि इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक महात्‍मा बुद्ध श्री हरि विष्‍णु का नौवां अवतार हैं। माना जाता है कि इस पूर्णिमा पर दान-दक्षिणा का विशेष महत्व है।

ऐसा भी कहा जाता है कि इसी तिथि पर गौतम बुध का महानिर्वाण भी हुआ था। न केवल भारत में, बल्कि कई अन्य देशों में भी ये पर्व मनाया जाता है। कई लोग इस दिन पितरों का तर्पण और पिंड दान करते हैं। माना जाता है कि इस पूर्णिमा पर पिंड दान करने से पितरों की कृपा बनी रहती है। बुद्ध पूर्णिमा पर अपनों को शुभकामनाएं व बधाई देने के लिए लोग इन संदेशों को शेयर कर सकते हैं –

1. बुद्ध के ध्यान में मगन हैं,
सबके दिल में शांति का वास है,
तभी तो ये बुद्ध पूर्णिमा,
सबके लिए इतनी ख़ास है
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

2. अवसर आया है शांति का,
आया है प्यार का त्योहार,
जिसने दी हमें शांत और प्यार,
ऐसे भगवान का आज है त्योहार।
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

3. सुख, शांति और समाधान
श्रद्धा और अहिंसा के दूत को
आज तहे दिल से प्रणाम।
हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा 2021

4. सुख और दुःख जीवन के रंग हैं,
सब सही है अगर श्रद्धा संग है,
भगवान बुद्ध के ध्यान में मलंग हैं,
हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा कहने का ये नया ढंग है
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

5. ज्ञान में है असीम शांति
सदा रहे प्रभु का ध्यान
यही कहती है बुद्ध की पाती
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।