Happy Buddha Purnima 2021 Wishes, Images, Quotes, Photos, Messages, Status in Hindi: 26 मई 2021 को बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार है। हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल वैशाख पूर्णिमा के दिन ही इस पर्व को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महात्मा बुद्ध का जन्म इसी दिन हुआ था। जहां हिंदू धर्म के लोग इसे बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं, वहीं बौद्ध धर्म के लोग इस दिन बौद्ध जयंती मनाते हैं।
इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व होता है, ऐसी मान्यता है कि इस दिन धार्मिक कार्य करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही, पितृ तर्पण और पिंड दान करने से भी माना जाता है कि पितरों का आशीर्वाद बना रहता है।
हिंदू धर्म में बुद्ध को भगवान विष्णु का नौंवा अवतार माना गया है। बौद्ध व हिंदू दोनों धर्मों के लोग इस दिन को बेहद उत्साह व आस्था के साथ मनाते हैं। बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देने के लिए इन खास संदेशों को शेयर करें –
1. बुद्धम् शरणम् गच्छामि
धम्मं शरणम् गच्छामि
संघम् शरणम् गच्छामि
बुद्ध पूर्णिमा 2021 की शुभकामनाएं
2. सुख और दुख जीवन के रंग है
सब सही है अगर श्रद्धा संग है
भगवान बुद्ध के ध्यान में मलंग हैं
हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा कहने का ये नया ढंग है

3. दिल में नेक ख्याल हो
और होठों पर सच्चे बोल
बुद्ध जयंती के अवसर पर
आपको शांति मिले अनमोल
बुद्ध जयंती की शुभकामनाएं।
4. सच का साथ देते रहो,
अच्छा सोचो अच्छा कहो,
प्रेम धारा बनके बहो,
आपके लिए बुद्ध पूर्णिमा शुभ हो
हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा
5. बुद्ध पूर्णिमा के पावन मौके पर
आपको मन की शांति मिले
प्रेम और श्रद्धा के फूल हर दिन आपके मन में खिले
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

