Happy Basant Panchami 2025 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: बसंत पंचमी का त्योहार लोग बहुत हर्षोल्लास से मनाते हैं। प्रकृति का ये त्योहार पीले रंग से जुड़ा हुआ है। जहां खेतों में इस समय सरसों लहलहाती हैं वहीं लोग इस त्योहार पर माता सरस्वती की पूजा करते हैं। लोग पीले वस्त्रों को धारण करते हैं, पीले रंगों की रंगोली बनाते हैं, पीले फूलों से घर सजाते हैं, पीले पकवान बनाते हैं और फिर मां शारदा की पूजा करते हैं। तो इस त्योहार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। अपनों के साथ शेयर करें ये संदेश, विशेज, फोटो और कोट्स।
Happy Basant Panchami 2025 Wishes Images LIVE

नव गति नव लय ताल छंद नव
नवल कंठ नव जलद मन्द्र रव
नव नभ के नव विहग वृंद को,
नव पर नव स्वर दे
वर दे, वीणावादिनि वर दे।

तू श्वेतवर्णी कमल पर विराजे
हाथों में वीणा मुकुट सर पे साजे,
मन से हमारे मिटा दो अंधेरे
उजालों का हमको संसार दे मां
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं

पीले-पीले सरसों के फूल, पीली उड़े पतंग,
रंग बरसे पीला और छाए बसंत उमंग।
हैप्पी बसंत पंचमी!

मिले मां सरस्वती का आशीर्वाद आपको हर दिन,हर वार,
हो मुबारक आपको बसंत पंचमी का ये त्योहार।
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं

वर दे, वर दे, वर दे, वीणा वादिनी वर दे
साहस शील हृदय में भर दे, जीवन त्याग तपोमय कर दे,
प्रिय स्वतंत्र रव, अमृत मंत्र नव
भारत में भर दे, वीणावादिनि वर दे
आगे जानते हैं Basant Panchami 2025 Rangoli Designs: सरस्वती पूजा के दिन बनाएं ये रंगोली डिजाइन, बसंत पंचमी पर खुश हो जाएंगी मां