Happy Ashtami 2019 Wishes Images, Quotes, Status, Wallpaper, SMS, Messages, Photos: अष्टमी को नवरात्रि का एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। कई लोग इस बहुत बड़े तौर पर अपने घरों में पूजा करवाते हैं। कुछ लोग अष्टमी का व्रत भी रखते हैं। मां दुर्गा के भक्तों का ऐसा भी मानना है कि इस दिन वह जिस भी चीज की मनोकामना करेंगे वो पूरी हो जाएगी। अष्टमी के दिन पूजा-पाठ और कन्या पूजन भी किया जाता है। कन्या पूजन में छोटे-छोटे बच्चों को खाना खिलाया जाता है और उपहार दिया जाता है। कन्याओं के पूजन के बाद लोग अपना व्रत तोड़ते हैं। आप अपने इस दिन को और खास बना सकते हैं और अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को SMS, मैसेज, वाट्सअप और फेसबुक स्टेटस के जरिए विश कर सकते हैं।

सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस मां के चरण में,
हम है उस मां के चरणों की धूल,
आओ मिलकर चढ़ाएं मां को श्रद्धा के फूल।
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं।।
Happy Ashtami 2019

रूठी है तो मना लेंगे,
पास अपने उसे बुला लेंगे,
मैया है वो दिल की भोली,
बातों में उसे लगा लेंगे,
मां के सब भक्तों को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं।।
Happy Ashtami 2019

माता रानी वरदान ना देना हमें,
बस थोडा सा प्यार देना हमें,
तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा,
एक बस यही आशीर्वाद देना हमें।
आप सब को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं।।
Happy Ashtami 2019

मां दुर्गा की कृपा आप सभी पर हमेशा बनी रहे,
आपको धन, दौलत, नाम, शोहरत, शिक्षा, स्वास्थ्य, शक्ति और खुशियां मिले। हैप्पी दुर्गा अष्टमी!
Happy Ashtami 2019

मां दुर्गा तेरी जय हो,
महिषासुर मर्दानी तेरी जय हो,
रक्त बीज नाशिनी तेरी जय हो!!
Happy Ashtami 2019

खुशियां और आपका जनम जनम का साथ हो,
हर किसी की जुबान पर आपकी हसी की बात हो,
जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी,
तो आपके सर पर मां दुर्गा का हाथ हो।।
Happy Ashtami 2019

आपके चेहरे पर मुस्कान रहे इतनी की,
खुशियों की न रहे कोई कमी
मेरी तरफ से आपको और आपके परिवार को
मुबारक हो दुर्गा अष्टमी।।
Happy Ashtami 2019