Happy Ahoi Ashtami 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: हिन्दू धर्म में अहोई अष्टमी के दिन का बेहद महत्व है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, सुखी जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला उपवास रखती हैं।
हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस साल ये खास तिथि गुरुवार, 24 अक्टूबर को पड़ रही है। यानी आज 24 अक्टूबर को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। पूजा-पाठ से अलग माताएं एक-दूसरे को अहोई अष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं भी देती हैं।
इसी कड़ी में हम यहां आपके लिए कुछ चुनिंदा शुभकामना संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं, जिन्हें अपनों को भेजकर आप अहोई अष्टमी की बधाई दे सकते हैं।
Happy Ahoi Ashtami 2024 Hindi Wishes, Images, Quotes LIVE:
इन संदेशों के साथ दें अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं-

मां अहोई आपकी झोली को खुशियों से भर दें,
आपकी संतान को अच्छा स्वास्थ्य और सौभाग्य दें।शुभ अहोई अष्टमी

अहोई का ये प्यारा त्योहार,
जीवन में लाए खुशियां आपार,
मां अहोई करें आपके घर सुख की बरसात,
शुभकामना हमारी ये करो स्वीकार।अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
इस बार 5 शुभ योग में मनाई जाएगी अहोई अष्टमी, ऐसे में जानें तिथि, पूजा मुहूर्त, महत्व और तारों के निकलने का समय (Ahoi Ashtami 2024 Date Kab Hai, Time, Puja Muhurat)

शोहरत, समृद्धि की हो आप पर बौछार,
ऐसा आए अहोई अष्टमी का पावन त्योहार।शुभ अहोई अष्टमी

सबसे पहले माता की पूजा,
सब कुछ उसके बाद,
यही दुआ है हम सब की,
माता का सदा बरसे आशीर्वाद।अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
बता दें कि इस बार अष्टमी तिथि दो दिन होने के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि आखिर किस दिन अहोई अष्टमी का व्रत रखें। अगर आपके मन में भी ये सवाल है, तो यहां क्लिक कर पढ़ें-
अहोई अष्टमी व्रत तिथि 2024 और अहोई अष्टमी आरती (Ahoi Ashtami 2024 Aarti Lyrics)