Hanuman jayanti par kya bhog lagaye: हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस साल हनुमान जयंती 12 अप्रैल को है। इस दिन का भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है। यह दिन हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग सच्चे मन से इस दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना करके उनके प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं तो उनके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दिन श्रीराम भक्त को प्रसन्न करने के लिए आप उनके लिए अपने हाथों से भोग तैयार कर सकते हैं।
इमरती या जलेबी
हनुमान जयंती पर आप पवनपुत्र को इमरती या जलेबी का भोग लगा सकते हैं। ऐसा बताया जाता है कि उन्हें यह दोनों ही चीजें बेहद प्रिय हैं। ये भोग स्वरूप उन्हें अर्पित करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
पान का बीड़ा
हनुमान जयंती के दिन आप अंजनीपुत्र को पान का बीड़ा भी भोग स्वरूप चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से दुश्मन से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं जीवन की समस्याएं दूर होती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि इसमें चूना, तंबाकू जैसी चीजें शामिल नहीं होनी चाहिए।
बेसन के लड्डू
रामजी के प्रिय भक्त हनुमान को आप उनके जन्मोत्सव पर बेसन के लड्डू भी चढ़ा सकते हैं। ये उनका प्रिय भोग है। ऐसा बताया जाता है कि यह भोग लगाने से भक्तों की सभी जायज मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
बूंदी के लड्डू या बूंदी
हनुमानजी को बूंदी के लड्डू या बूंदी का भोग कभी भी लगाया जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि ये दोनों चीजें चढ़ाने से हनुमानजी प्रसन्न होते हैं। साथ ही भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं।