White Hair Control : उम्र के साथ-साथ बालों का सफेद होना शुरू हो जाता है। कई लोगों को जुखाम ज्यादा रहने की वजह से और किसी को जेनेटिक वजहों के चलते सफेद बालों की परेशानी (White Hair Reasons) का सामना करना पड़ता है। सफेद बालों से न केवल चेहरे का लुक (White Hair Problem) खराब दिखने लगता है बल्कि कॉन्फिडेंस में भी कमी आती है। इसलिए इनसे निजात पाना और भी जरूरी हो जाता है।
माना जाता है कि सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए कलौंजी (Home Remedies For White Hair Control) बहुत असरदार होती है। इसके इस्तेमाल से बाल न सिर्फ काले होते हैं बल्कि उनको जरूरी पोषण भी मिलता है। अगर खास तरीकों से कलौंजी का इस्तेमाल किया जाए तो यह बालों को लम्बे समय तक काला रखने में मददगार साबित होती है।
कलौंजी और मेथी दाना मिलाकर लगाने से मिलेगा फायदा
2 चम्मच कलौंजी में एक चम्मच मेथी दाना मिलाएं। इसमें 50 मिली. पानी मिलाकर रात भर के लिए भिगोकर रख दें। सुबह इसे मिक्सी में ग्राइंड करें। इसे रोज अपने सफेद बालों पर लगाएं। इसे 3 दिन लगातार लगाने से बाल काले होने शुरू हो जाएंगे। इसके नियमित इस्तेमाल से बाल सफेद होने बंद हो जाएंगे।
कलौंजी के साथ गुडहल के फूल का असर है जादुई
2 से 4 चम्मच कलौंजी लें। उसे मिक्सी में ग्राइंड कर कलौंजी का बारीक पाउडर बनाकर बना लें। गुडहल के फूलों को धूप में सूखाकर उसका भी पाउडर बना लें। इन दोनों पाउडर को 150 ग्राम तेल में मिलाकर अच्छे से उबाल लें। ठंडा होने पर यह तेल लगाएं। इस तेल को एक हफ्ते इस्तेमाल करने से बाल काले होने शुरू हो जाते हैं।
कलौंजी के पेस्ट है सबसे ज्यादा कारगर
250 ग्राम कलौंजी लें। उसे मिक्सी में ग्राइंड कर लें। ध्यान रहे कि पाउडर दरदरा न रहे क्योंकि यह आपके बालों में फंसकर बालों को उलझा सकता है। पाउडर में 5-6 चम्मच पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट में आधा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे एक घंटे के लिए ढककर रख दें। एक घंटे बाद इस पेस्ट को सफेद बालों पर लगाएं। इसे लगाते ही असर देखने को मिलता है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है।