प्रेग्नेंसी की शुरुआत से लेकर डिलीवरी होने के बाद तक महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। बालों के टूटने से लेकर वजन बढ़ने तक कई तरह की दिक्कतों से महिलाएं परेशान रहती हैं। डिलीवरी के बाद हेयर फॉल काफी बढ़ जाता है। इस पर समय रहते ध्यान देना चाहिए। नहीं तो बाल बहुत ज्यादा कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। ऐसा क्यों होता है और हेयर फॉल को रोकने के लिए क्या करना चाहिए आइए जानते हैं इसके बारे में डाइट एक्सपर्ट लवनीत बत्रा से।

डिलीवरी के बाद बाल क्यों झड़ते हैं?

डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन नामक हार्मोन के स्तर में काफी ज्यादा कमी आने लगती है। यह हार्मोन महिलाओं के लंबे, घने और मजबूत बाल के लिए जिम्मेदार होता है।

बालों को टूटने से बचाने के लिए पिएं ये जादुई ड्रिंक

एक्सपर्ट ने बताया कि बाल झड़ने से रोकने के लिए आप डिलीवरी के बाद आंवला का ड्रिंक पी सकती हैं। यह विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके साथ ही कोलेजन बालों के रोम छिद्रों को मजबूत करता है।

आंवला का जूस बालों के लिए क्यों है फायदेमंद?

आंवले में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिससे बाल की जड़ें मजबूत होती हैं। इतना ही नहीं डैंड्रफ और खुजली की दिक्कत भी दूर होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो तनाव को कम करते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।