Hair Care Tips: मेहंदी (Hena) में लाभकारी गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल आमतौर पर सफेद बालों की समस्या से निजात पाने के लिए किया जाता है। क्योंकि यह बालों को प्राकृतिक रंग देकर उन्हें सुंदर बनाती है। इसके अलावा मेहंदी बालों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है, क्योंकि इसे लगाने से बाल चमकदार बनते हैं। सदियों से महिलाएं अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए प्राकृतिक मेहंदी का इस्तेमाल करती आ रही हैं। लेकिन कई बार इसके इस्तेमाल से फायदा होने की जगह नुकसान भी हो जाता है।

बालों में मेहंदी लगाते समय हमेशा ऐसी गलतियों को करने से बचना चाहिए।

-मेहंदी को लेकर कहा जाता है कि यह एसिडिक नेचर की होती है। इसलिए इसे कभी भी नॉर्मल पानी में भिगोकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपको फायदा होने की जगह नुकसान हो सकता है। नॉर्मल पानी की जगह आप चाय या कॉफी के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे मेहंदी का रंग भी सुंदर और गहरा हो जाता है।

-अक्सर लोग मेहंदी में अंडा मिलाकर उसे इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ऐसा करने से हमेशा बचना चाहिए। क्योंकि आपकी ये गलती बालों पर भारी पड़ सकती है। इससे आपके बालों को पोषक तत्व नहीं मिल पाता।

-मेहंदी के साथ कभी भी नींबू के रस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे आपके बाल सिल्की होने की जगह रूखे हो सकते हैं। क्योंकि नींबू में मौजूद ब्लीचिंग प्रोपर्टी मेहंदी के साथ मिलने पर बालों को रूखा बना देती है।

– इस बात का ध्यान रखें कि तेल वाले बालों में मेहंदी ना लगाएं। हमेशा बाल धोकर ही मेहंदी लगाएं। क्योंकि तेल लगाने से आपके बालों पर एक परत बन जाती है। इसके बाद मेहंदी लगाने से परत के कारण बालों तक मेहंदी के फायदे नहीं पहुंच पाते और ना ही उन पर रंग चढ़ पाता है।

– मेहंदी को हमेशा साथ के साथ भिगोकर ना लगाएं। हमेशा इसके फायदे को पाने के लिए कम से कम रूम टेम्परेचर पर 8 से 9 घंटे तक भिगोकर रखें। इसे कुछ देर भिगोकर रखने के बाद इस्तेमाल करने से बेहतर फायदा मिलेगा। ऐसे में एक दिन पहले ही मेहंदी भिगोकर अपने बालों में इसका इस्तेमाल करना चाहिए।