Guru Gobind Singh Jayanti 2021 Wishes Images, Quotes, Messages: गुरु गोबिंद सिंह जी सिख धर्म के दसवें गुरु थे। उनका जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। हिंदू पंचांग के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पौष मास के शु्क्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को हुआ था। उनके पिता का नाम गुरु तेग बहादुर और मां का नाम गुजरी था। बता दें कि सन् 1699 में खालसा पंथ की स्थापना गुरु गोबिंद सिंह जी ने ही की थी। उन्होंने अपने अनुयायियों को शांति, प्रेम, करुणा, एकता, समानता और मानवता का पाठ सिखाया।

आज यानी 20 जनवरी 2021 को हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाई जाएगी। सिख समुदाय के लोग इस दिन को प्रकाश पर्व के तौर पर मनाते हैं। इस दिन सिख धर्म के लोग सुबह-सुबह प्रभातफेरी निकलते हैं। साथ ही, गुरुद्वारे में कीर्तन व गुरुवाणी का पाठ करते हैं। वहां, लोग आज सेवा करते हैं, कई जगह झांकियां निकाली जाती हैं। साथ ही, लंगर का आयोजन भी किया जाता है और भक्त प्रसाद छकते हैं।

इस खास दिन पर लोग एक दूसरे को “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतह” का जाप कर एक-दूसरे को इस दिन की मुबारकबाद देते हैं। साथ ही, गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं देने के लिए आप कुछ स्पेशल मैसेजेज भी अपनों से शेयर कर सकते हैं।

1. आशीर्वाद मिले आपको गुरु का,
जिंदगी बने आपकी निराली,
आप पर गोबिंद सिंह की कृपा हो,
और हर घर में छाए खुशहाली
गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2021 की बधाई।

2. गुरु गोविंद सिंह तुम हो प्राण प्यारे,
तुम बिन जग से मुझे कौन तारे,
आकर दे दो दर्शन गुरुवर मुझको,
अपना बना लो प्रभु अब तो मुझको!!
हैप्‍पी गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2021

3. किसी दि निंदा, चुगली,
अतै इर्खा नै करना : किसी की चुगली व निंदा करने से
हमें हमेशा बचना चाहिए
और किसी से ईर्ष्या करने के बजाय
परिश्रम करने में फायदा है।

4. वाहेगुरु जी का खालसा,
वाहेगुरु जी की फतह।।
आपको और आपके पूरे परिवार को
गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2021 की शुभकामनाएं।

5. गुरु गोविंद सिंह ने हमेशा यह उपदेश दिया कि
भगवान तक पहुंचने के लिए प्रेम ही एक माध्यम है,
तो चलिए उनके कहे शब्दों का
अनुसरण करके उनकी जयंती मनाएं..
हैप्पी गुरु गोविंद सिंह जयंती