Groom Mehndi Designs: पूरे देश में शादी का सीजन शुरू हो गया है और लोग इसकी तैयारियों में लगे हुए हैं। दरअसल, शादी हर किसी के जीवन का काफी खास पल होता है, जिसके लिए लोग हर तरह की तैयारियां करते हैं। वहीं, शादी के मौके पर लड़के और लड़की दोनों को मेहंदी लगाई जाती है।
हिंदू धर्म में मेहंदी को काफी शुभ माना जाता है। वैसे तो महिलाओं के लिए कई तरह के डिजाइन देखने को मिल जाते हैं, लेकिन पुरुषों के लिए कम ही डिजाइन दिखते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस शादी के सीजन में दूल्हे बनने वाले हैं, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन मेहंदी डिजाइन को लेकर आए हैं, जिसको आप अपने हाथों पर रचा सकते हैं।

आप अपने हाथों पर फूल वाले इस मेहंदी के डिजाइन को लगा सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने हाथों पर अपनी वाइफ का नाम भी लिखवा सकते हैं।

यह मेहंदी डिजाइन शादी के लिए काफी परफेक्ट है। पूरे हाथों के इस मेहंदी डिजाइन पर आप भगवान गणेश जी की तस्वीर के साथ-साथ अपनी पत्नी का नाम भी लिखवा सकते हैं।

सिर्फ हथेलियों पर लगा यह मेहंदी देखने में काफी यूनिक लग रहा है। इस मेहंदी डिजाइन में उंगलियों पर फूल की पत्तियां बनी हुई हैं और हथेलियों के बीचो-बीच आप अपनी होने वाली पत्नी का नाम लिखवा सकते हैं। इसके साथ ही एक हाथ पर शुभ और दूसरे हाथ पर लाभ भी लिखवा सकते हैं।

शादी के दिन के लिए यह मेहंदी डिजाइन काफी बेहतर है। पूरे हाथों पर लगे इस मेहंदी डिजाइन पर कई तरह के डिजाइन बने हुए हैं। साथ ही इस पर शुभ विवाह के साथ अपनी होने वाली पत्नी का नाम भी रचा सकते हैं।

यह मेहंदी काफी सिंपल और यूनिक है। आप एक हाथ पर ढ़ोल-बाजे की तस्वीर और दूसरे हाथों पर अपनी पत्नी के नाम के साथ उनका दूल्हा लिखवा सकते हैं।

आप शादी के लिए इस मेहंदी डिजाइन को भी एक ऑप्शन के तौर पर देख सकते हैं।


