Griha Pravesh Rangoli Design: नए घर में प्रवेश करने से पहले वास्तु पूजा (घर की पूजा) की जाती है। इसको गृह प्रवेश किया जाता है। हिंदू धर्म में गृह प्रवेश एक खास परंपरा है। वहीं, नए घर में प्रवेश करने से पहले पूजा की जाती है। नए घर की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा निकल जाती है।

गृह प्रवेश के लिए रंगोली

वहीं, नए घर में प्रवेश करने से पहले लोग दिन, समय, तिथि और नक्षत्र के मुताबिक ही नए घर में प्रवेश करते हैं। इस दौरान विधि-विधान से घर की पूजा की जाती है। वहीं, घर की पूजा करने से पहले लोग घर की सजावट करते हैं। लोग घर को फूलों और न जाने किन किन तरीकों से सजाते हैं। ऐसे में अगर आप भी नए घर में प्रवेश करना चाहते हैं, तो आप अपने नए घर के मेन गेट या फिर आंगन में रंगोली बना सकते हैं। हम आपके लिए बेस्ट रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं। आप यहां से देखकर रंगोली बना सकते हैं।

 गृह प्रवेश के मौके पर आप इस बेहतरीन रंगोली डिजाइन को बना सकते हैं। इसको बनाना काफी आसान है। इस रंगोली के ऊपर शुभ लाभ और वास्तु पूजन व गृह प्रवेश भी लिख सकते हैं। इस रंगोली में आप कलश पुजन भी दिखा सकते हैं। इस रंगोली में मां लक्ष्मी के चरण को भी बना सकते हैं।

गृह प्रवेश के मौके पर वास्तुशांति लिखा हुआ इस रंगोली को बना सकते हैं। इस कलरफुल इस रंगोली के ऊपर आप एक सुंदर घर भी बना सकते हैं। इस रंगोली के किनारे उजला बॉर्डर भी बना सकते हैं, जो इसकी सुंदरता को काफी बढ़ाएगा।

शुभ-लाभ, कलश, चरण पादुका और गणेश जी के डिजाइन में बना यह रंगोली नए घर के मेन गेट के लिए काफी परफेक्ट है। इसको आप आसानी से बना सकते हैं।

नए घर की डिजाइन में यह रंगोली काफी बेहतरीन लग रहा है। आप भी इसको अपने गृह प्रवेश के दिन अपने नए घर के मने गेट या फिर आंगन में बना सकते हैं।