वेट लॉस के लिए अक्सर लोग ग्रीन टी पीते हैं। तो कुछ लोग हेल्दी रहने के लिए इसे हमेशा अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इन सब के पीछे सिर्फ एक कारण होता है वो है इसके शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स जो कि वेट लॉस में तेजी से मदद करते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स फैट पचाने की गति को तेज करते हैं और पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाते हैं जिससे वजन घटाने मदद मिलती है। पर कई बार हमारी गलतियों की वजह से इन एंटीऑक्सीडेंट्स का नुकसान हो जाता है। फिर इसे पीने से हमें कोई फायदा नहीं मिलता। तो, क्या हैं ये गलतियां और फिर ग्रीन बनाने का सही तरीका क्या है। आइए, जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।

ग्रीन टी से जुड़ी गलतियां-Green tea mistakes

भारत के फेमस शेफ रणवीर बरार (Chef Ranveer Brar) की मानें तो अक्सर लोग ग्रीन टी बनाने में गलती कर जाते हैं। लोग पानी खौलाकर ग्रीन टी बनाते हैं जो कि सही नहीं है। इससे ग्रीन टी की पत्तियां झुलस जाती हैं, जिसके परिणामस्वरूप ये कड़वा स्वाद आता है। इसके अलावा जब आप ग्रीन टी को उबालकर बनाते हैं तो इसके एंटीऑक्सीडेंट्स खत्म हो जाते हैं जिससे इसे पीने का फायदा नहीं मिलता है।

लंबे समय तक ग्रीन टी बैग को डुबोकर न रखें

ग्रीन टी बैग को आपको लंबे समय तक पानी में डुबोकर नहीं रखना चाहिए। आपको बस 1 से 3 मिनट तक इसे पानी में भिगोकर रखना चाहिए और इसके बाद इसे पी लेना चाहिए। जितनी देर तक आप इसे भिगोकर रखेंगे ये और कड़वा होता जाएगा और फिर इसका स्वाद खराब हो जाएगा। साथ ही ध्यान रखें कि कभी भी अपने टी बैग को उसकी ही डोरी से पकड़कर न मिलाएं। इससे पूरी तरह से इसका स्वाद खराब हो सकता है।

ग्रीन टी बनाने का सही तरीका-best way of making green tea

ग्रीन टी बनाने का सही तरीका ये है कि सबसे पहले तो पानी को उबालें और फिर इसे ठंडा होने दें। जब ये पीने लायक गर्म बचे तो इसे कप में डालें और 2 से 3 मिनट के लिए ग्रीन टी बैग भिगोकर रख दें। अब इसे पिएं। दूसरा, तरीका ये है कि पानी में ग्रीन टी को रातभर फ्रिज में भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह इसे पिएं। इससे आपको पूरे एंटीऑक्सीडेंट्स मिलेंगे और सेहत भी सही रहेगी।