Green Moong Dal Dhokla Recipe: गर्मी के मौसम में बहुत सारे लोग तेल-चिकनाई वाला हैवी नाश्ता करना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में उन्हें तलाश होती है कुछ हेल्दी लेकिन टेस्टी ब्रेकफास्ट ऑप्शन की। सुबह हो या शाम नाश्ते में आप ढोकला कभी भी खा सकते हैं। ये ऐसी चीज है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। यह पारंपरिक गुजराती डिश है। यह न केवल प्रोटीन से भरपूर है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। स्वाद में भी ये बहुत लाजवाब होता है। सबसे खास बात तो ये है कि इसे बनाना बेहद आसान है। आप मिनटों में ही इसकी तैयारी कर सकते हैं। इसका स्वाद चखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा। आइए जानते हैं इसकी झटपट रेसिपी।

मूंग दाल ढोकला रेसिपी (green moong dal dhokla recipe)

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

मूंग दाल (हरी मूंग) – 1 कप
हरी मिर्च – 2
अदरक – 1 टुकड़ा
नींबू रस – 1 बड़ा चम्मच
दही – 2 बड़ा चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – 2 बड़ा चम्मच
सरसों के दाने – 1 छोटा चम्मच
करी पत्ता – 8–10
इनो या बेकिंग सोडा – 1 छोटा चम्मच

मूंग दाल ढोकला बनाने की विधि

मूंग दाल ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धोने के बाद उसे करीब 4 घंटे पानी में भिगोकर रख दें। फिर दाल में अदरक और हरी मिर्च डालकर उसे बारीक पीस लें। पेस्ट को बाउल में निकालें। इसके बाद उसमें दही, नींबू का रस, हल्दी और नमक मिलाएं। अब एक स्टीमर या कढ़ाही में पानी गर्म करें और इसके सांचे में तेल लगाएं। अब मूंग दाल के घोल में इनो या बेकिंग सोडा मिलाएं। इसे तुरंत सांचे में डालें। 15–20 मिनट तक पकाएं। गैस बंद करें और उसे ठंडा होने दें। फिर ढोकला को टुकड़ों में काट लें। तड़का लगाने के लिए एक पैन में तेल गरम करें। इसके बाद उसमें सरसों के दाने डालें। साथ ही करी पत्ता डालकर चटकने दें। फिर दोनों चीजों से ढोकला में तड़का लगाएं। हरा धनिया से गार्निश करें।