अंगूर एक ऐसा फल, जो प्रकृति ने हमें उपहार स्वरूप प्रदान किया है। अंगूर के लाजवाब स्वाद से आप सभी परिचित होंगे पर अंगूर के कुछ तत्व ऐसे भी हैं जो न सिर्फ विटामिन सी व ई जैसे गुणों से भरे होते हैं बल्कि इसमें कैलोरी और फाइबर भी खूब पाया जाता है। यह खून को साफ कर हमारे चेहरे में चमक भी लाता है। इसके अलावा सौंदर्य प्रसाधन के रूप में भी इसके तत्वों को शामिल किया जा सकता है। ‘नवा स्किन केयर प्रोडक्ट’ के संस्थापक निखिल जैन ने भी अंगूर के गुणों के बारे में बताया, साथ ही व्यक्ति की त्वचा पर इसके फायदों के बारे में भी बात की।
निखिल जैन ने बताया कि हमारी त्वचा की देखभाल में अंगूर का अपना एक विशेष स्थान है। अंगूर के कई भागों का प्रयोग त्वचा की देखभाल के लिए किया जाता है, जिसमें उसके बीज का अर्क और कुचले हुए अंगूर शामिल हैं। अंगूर के कुछ हिस्सों का इस्तेमाल स्क्रब, मॉइस्चराइजर, क्लींजर और अन्य सौंदर्य प्रसाधन के उत्पादों के रूप में भी किया जा सकता है। निखिल जैन ने अपने प्रोडक्ट का जिक्र करते हुए कहा, “हमारा एक प्रोडक्ट है, जिसमें अंगूर के बीज व्यक्ति की त्वचा में चमक और उसे हाइड्रेट बनाए रखने में मदद करता है।”
अंगूर का एंटी ऑक्सीडेंट गुण-
अंगूर बीज के अर्क में प्रोएंथोसाइएनिडिन होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट का कार्य करता है। अंगूर में विटामिन ई का एंटीऑक्सीडेंट 20 गुणा और विटामिन सी की एंटी-ऑक्सीडेंट शक्ति 50 गुणा पाई जाती है। अंगूर के बीज का अर्क एंटीऑक्सीडेंट और ओलिगोमेरिक प्रोएंथोसाइएनिडिन के रूप में बहुत अच्छा माना जाता है। इससे कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभों की प्राप्ति भी होती है, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलती है।
सनबर्न (सूर्य की गर्मी) से रक्षा-
अंगूर के बीज का अर्क आपकी त्वचा को सूर्य से होने वाले नुकसान की भी भरपाई करता है। यह चेहरे की झुर्रियों व अन्य कई जटिल समस्याओं से निजात दिलाता है। सूर्य की हानिकारक किरणों से त्वचा के कैंसर होने की संभावना रहती है, यह उनसे लड़ने में भी मदद करता है। इसका एंटी ऑक्सीडेंट गुण आपकी त्वचा के मुक्त कणों के साथ मिलकर काम करता है, जो व्यक्ति के चेहरे के रक्षा कवच के रूप में भी काम करता है।
अंगूर बीज का अर्क कैसे काम करता है?
यदि आप अपनी त्वचा को सूरज की झुलसा देने वाली और हानिकारक किरणों से बचाना चाहते हैं, तो अंगूर बीज का यह अर्क सेल टर्नओवर और कोलेजन संश्लेषण को बढ़ाने और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। त्वचा संबंधित किसी भी समस्या के उत्पन्न होने से पहले, यदि समय रहते व्यक्ति इसका उपयोग करता है तो आप मुहांसों के प्रकोप से भी बच सकते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट और माइक्रोबियल गुण चेहरे को कई और तरीकों से स्वस्थ रखता है। अंगूर व्यक्ति की त्वचा को चिकना व लचीला भी बनाता है, साथ ही स्किन को सॉफ्ट करने में भी मदद करता है। अंगूर में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट व्यक्ति की त्वचा में नमी बनाए रखती है, जिससे आपकी त्वचा स्वस्थ और सुंदर रहती है।