दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का यह त्योहार मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनसार जब भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर लोगों ने देवराज इंद्र की जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा की तो इंद्रदेव कुपित हो उठे। गुस्से में आकर इंद्र देव ने भयंकर वर्षा शुरू कर दी। तब भगवान श्रीकृष्ण ने लोगों को इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए सात दिनों तक अपनी तर्जनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाया था। तभी से इस त्योहार को मनाने की परंपरा चला रही है।
गोवर्धन पूजा के इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भेजते हैं। आप भी इन मैसेज के जरिए अपने परिजनों और रिश्तेदारों को विश कर सकते हैं-
1- घमंड तोड़ इंद्र का,
प्रकृति का महत्व समझाया,
उंगली पर उठाकर पहाड़,
वो ही रक्षक कहलाया,
ऐसा बाल गोपाल लीलाधर को
हमारा शत शत प्रणाम।
2- कृष्ण की शरण में आकर
भक्त नया जीवन पाते है
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन
हम सच्चे मन से मनाते है
हैप्पी गोवर्धन पूजा
3- श्री कृष्ण जिनका है नाम,
गोकुल जिनका है धाम,
ऐसे प्रभु श्री कृष्ण जी को
हम सब करें प्रणाम।
हैप्पी गोवर्धन पूजा
4- प्रेम से जपो कृष्ण का नाम,
पूरे होंगे सारे अधूरे काम,
आज काम न करना कोई दूजा,
आज तो करना है गोवर्धन पूजा
5- पूजन हो गिरिराज कौ ना पूजै अहंकारी इंद्र,
कान्हा के आह्वान ते कुपित भये देवेन्द्र,
मूसलाधार वर्षा करि ब्रज करिबे कूं छिन्न भिन्न
सुदर्शन ऊपर चलायकै गिरि उठा लियौ गोविन्द
गरज उठे गगन सारा,
समंदर छोड़े अपना किनारा,
हिल जाए जहान सारा,
जब गूंजे जय कृष्ण का नारा
हैप्पी गोवर्धन पूजा
Sing the praises of Krishna
For its a day of lights and cheer
Missing you on Govardhan Puja day
Wishing you were right here.
Happy Govardhan Puja 2021
लोगों की रक्षा करने
एक अंगुली पर पहाड़ उठाया,
उसी कन्हैया की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
गोवर्धन पूजा के इस पावन अवसर पर
आपको और आपके परिवार को ढेरो शुभकामनाएं
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाये,
और ये त्यौहार खुशी से मनाएं!
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
ब्रज की धरोहर
वो नंदलाला गोपाला
सब मिलकर मचाये धूम
कि कृष्ण है आने वाला
Happy Goverdhan Puja 2021
हर खुशी आपके द्वार आए
जो आप मांगे उससे अधिक पाएं
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं
और ये त्यौहार खुशी से मनाएं
गोवर्धन पूजा 2021 की शुभकामना!
कृष्ण की शरण में आकर
भक्त नया जीवन पाते है
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन
हम सच्चे मन से मनाते है
हैप्पी गोवर्धन पूजा
