Good Night Tips: वजन घटाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट के साथ कुछ चीजों का खासतौर पर ध्यान रखें। जैसे कि सबसे पहले पाचन तंत्र का तेज होना और फिर मेटाबोलिक रेट का अच्छा होना। ऐसे में डाइजेशन और मेटाबोलिज्म का ध्यान रखते हुए आपको सोने के सही तरीके के बारे में जानना चाहिए। सोने का तरीका आपके ब्रेन पर अलग से असर डालता है। इससे आपकी नींद में सुधार होता है। ये स्वास्थ्य और नींद की गुणवत्ता पर असर डालते हैं। इसके अलावा ये वेट लॉस में भी मददगार है। आइए, जानते हैं वेट लॉस के लिए किस करवट सोएं।
वेट लॉस के लिए किस करवट सोएं-Which side is best to sleep on for weight loss
वेट लॉस के लिए बाई ओर करवट लेकर सोना फायदेमंद है। इस और सोने से लोगों को बायीं ओर लेटने से बेहतर गुणवत्ता वाली नींद मिल सकती है। इससे रात के दौरान जागने या असुविधाजनक लक्षणों से नींद की गुणवत्ता में कमी को रोकने में मदद मिल सकती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इससे शरीर के तापमान को स्थिर करने के लिए फैट जलने की प्रक्रिया शुरू करने में मदद मिलेगी।
वेट लॉस बाई करवट सोने के फायदे-Good for weight loss
वेट लॉस के लिए आपको एक खास करवट होकर सोना चाहिए। इससे खर्राटों या स्लीप एप्निया को कम करता है। बायीं करवट सोने से आपकी जीभ आपके गले में जाने से बच जाती है और आपके वायु मार्ग को आंशिक रूप से खोल देती है। इससे स्लीप एप्निया की समस्या नहीं होती है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। तो, इन तमाम कारणों से आपको बाईं ओर करवट करके सोना चाहिए।
गुरुत्वाकर्षण, पेट के आकार और उसके तथा अन्नप्रणाली के बीच संबंध के कोण के कारण, बायीं ओर सोने से GERD की समस्या में काफी कमी आ सकती है। रात के समय जीईआरडी के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। इस प्रकार से वेट लॉस में मदद मिल सकती है।