Good Night Tips: रात में सोना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। रात में गहरी नींद में सोने से अगला दिन काफी अच्छा से बीतता है। कई लोग बिस्तर पर जाते ही सो जाते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें सोने में काफी दिक्कत होती है। रात में ऐसे लोग तो बेड पर समय से चले जाते हैं, लेकिन सही से सो नहीं पाते हैं। पूरी रात बेड पर लेटे-लेटे ओवरथिंकिंग करते रहते हैं।
ओवरथिंकिंग से नहीं आती है नींद
अगर आप भी ओवरथिंकिंग से परेशान हैं और आपको भी समय से नींद नहीं आ रही है तो आप इसके लिए कुछ चीजों को फॉलो कर आसानी से गहरी नींद में सो सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसको फॉलो कर आप बेहतर तरीके से सो सकते हैं।
फिक्स टाइम पर सोएं
अधिक सोचना भी हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसान का कारण बन सकता है। ओवरथिंक करने से कई दफा नींद नहीं आती है। ओवरथिंकिंग से हमारे दिमाग को सही से आराम नहीं मिल पाता है और हम सारी रात जगे रहते हैं। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो सबसे पहले आप एक नियमित सोने का समय तय करें और प्रत्येक दिन उसी समय पर सोने जाएं। एक बार इसकी आदत पड़ जाने के बाद आप सही से सो सकते हैं।
कम करें स्क्रीन टाइम
कई घंटों तक मोबाइल या कंप्यूटर का इस्तेमाल भी नींद न आने का कारण बन सकती है। आप सही से सोने के लिए सबसे पहले अपने स्क्रीन टाइम को कर करें। ट्राई करें की सोने से कम से कम एक घंटे पहले मोबाइल, कंप्यूटर या फिर टीवी से दूरी बना लें। स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी जब आंखों में पड़ती है तो इससे नींद आने में काफी परेशानी होती है।
सोने से पहले करें योग और ध्यान
सोने से पहले योग और ध्यान करना काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे दिमाग शांत होता है और बेहतर नींद आती है। योगा करने से तनाव कम होता है मन शांत होता है। आगर आप भी रोज सिर्फ 10 से 15 मिनट तक योग करते हैं तो आपको रात में अच्छी नींद आएगी।
चाय और कॉफी से करें परहेज
सोने से पहले चाय या फिर कॉफी पीना नींद के लिए समस्या बन सकता है। इसके पीने से काफी समय तक नींद नहीं आती है। ऐसे में आप परेशान हो सकते हैं। इसमें कैफीन होता है, जो आपकी स्लीप साइकल को प्रभावित करता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।