गर्मी के मौसम में धूप और पसीने के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में बॉडी को हाइड्रेटड रखना काफी जरूरी होता है। ऐसे में आप अपने दिन की शुरुआत गोंद कतीरा के साथ कर सकते हैं। दरअसल, गोंद कतीरा नेचुरल तरीके से बॉडी को ठंडा करता है। इसके सेवन से पाचन भी बेहतर होता है।

गोंद कतीरा के फायदे

बॉडी को करता है ठंडा

गोंद कतीरा शरीर को ठंडा बनाए रखने में काफी मददगार होता है। दरअसल, गर्मी में शरीर का तापमान दिन चढ़ने के साथ बढ़ता है। ऐसे में सुबह-सुबह इसका सेवन कर सकते हैं। गोंद कतीरा को पानी में भिगोकर शरबत या दूध के साथ लेने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है।

हीटस्ट्रोक से करता है बचाव

गोंद कतीरा गर्मी के मौसम में हीटस्ट्रोक से भी बचाता है। दरअसल, इस मौसम में बॉडी से पसीना काफी तेजी से निकलता है। ऐसे में बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने लगती है। गोंद कतीरा के सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। यह हीटस्ट्रोक से भी बचाता है।

त्वचा पर निखार लाता है गोंद कतीरा

गोंद कतीरा के सेवन से त्वचा पर निखार आता है। यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है, जिससे त्वचा पर निखार आता है। इसके सेवन से गर्मी में होने वाले पिंपल्स और रैशेज को भी कम करता है।

वजन को करता है कम

गोंद कतीरा में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है। ऐसे में आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को भी सुधारता है, जिससे तेजी से फैट बर्न होती है। इसमें कम कैलोरी होती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।

इम्युनिटी होती है बूस्ट

गोंद कतीरा में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। गोंद कतीरा का नियमित सेवन इम्युनिटी को बेहतर बनाता है। यह शरीर को भीतर से ताकत देता है।