अपनी शादी पर हर लड़की बेहद सुंदर दिखना चाहती है। इसके लिए कपड़ों से लेकर मेकअप हर चीज परफेक्ट रखना चाहती है। साथ ही साथ चेहरे को चमकदार बनाने और हर तरह के दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन दूर करने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट भी लेती है। लेकिन अगर आप नेचुरल और परमानेंट निखार चाहती हैं तो आपको शादी से पहले 3 जूस पीने शुरू कर देने चाहिए। इससे न केवल रूखी त्वचा, पिंपल्स के दाग-धब्बे दूर होंगे बल्कि चेहरे का टोन भी सुधरेगा। इससे आपको इंस्टेंट ग्लो तो नहीं मिलेगा, लेकिन धीरे-धीरे आपको परमानेंट ग्लो पाने में हेल्प मिलेगी।

आंवला जूस

यह तो ज्यादातर सभी लोगों को पता होता है कि आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। अगर आप दाग धब्बों को दूर करना चाहती हैं तो आपको आंवले के जूस का सेवन करना चाहिए। इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें। इससे आपको स्किन से लेकर बालों में बेहतरीन रिजल्ट देखने को मिलेंगे। आंवले का जूस त्वचा को प्राकृतिक निखार देता है। इतना ही झुर्रियों को भी कम करता है।

गाजर और चुकंदर का जूस

गाजर और चुकंदर दोनों की ही स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। गाजर की अगर बात करें तो इसमें विटामिन ए, सी, के और एंटीऑक्सीडेंट होता है। वहीं चुकंदर में आयरन, विटामिन सी और फोलिक एसिड होता है। इसे लगातार पीने से शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं। इससे स्किन में निखार आता है। त्वचा बेदाग और निखरी नजर आती है।

मिक्स जूस

अगर आपकी शादी होने वाली है और आप चेहरे पर चमक लाना चाहती हैं तो आपको कुछ चीजों को मिक्स करके जूस बनाकर पीना चाहिए। इसके लिए आपको चुकंदर, गाजर, सेब, अनार, आंवला, अदरक, कच्ची हल्दी, संतरा, नींबू और पुदीने के पत्ते की जरूरत होगी। इन सभी चीजों को मिलाकर पीने से यह पावर जूस बना जाता है, जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।