Gita Jayanti 2025: गीता पाठ से मोक्ष और ज्ञान की प्राप्ति होती है। इस साल मोक्षदा एकादशी का व्रत 1 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा। इसी दिन गीता जयंती भी मनाई जाएगी। यह हर साल शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन दिन भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को जीवन, धर्म और कर्म का सार बताने वाली श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश दिया था।
हिंदू धर्म में गीता पाठ का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इसके पठन-पाठन से मोक्ष की प्राप्ति होती है। गीता में कुल 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं। जब आपको लगे आपके जीवन में बहुत सारी परेशानियां हैं और आप उनसे निकल नहीं पा रहे हैं तो आपको गीता उपदेशों को पढ़ना चाहिए।
इनसे आपको जीवन में हर तरह की मुसिबत से बाहर निकलने की हिम्मत और प्रेरणा मिलेगी। यहां हम आपके लिए भगवान श्रीकृष्ण के 10 गीता उपदेश लेकर आए हैं, जिससे आपको बहुत हिम्मत मिलेगी। साथ ही गीता जयंती के खास मौके पर आप इन्हें करीबियों को भेज सकते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी शेयर (Gita Jayanti Wishes, Messages, Shlokes) कर सकते हैं।
गीता उपदेश 1
अगर परमात्मा तुम्हें कष्ट के पास ले आया है, तो अवश्य ही वो तुम्हें कष्ट के पार भी ले जाएगा।
गीता उपदेश 2
किसी भी मनुष्य की परिस्थितियां हमेशा एक जैसी नहीं रहती हैं। परिस्थितियां हमेशा बदलती हैं। इसलिए मनुष्य को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।
गीता उपदेश 3
जो हो रहा है उसे होने दो तुम्हारे ईश्वर ने तुम्हारी सोच से बेहतर तुम्हारे लिए सोच रखा है।
गीता उपदेश 4
यदि परिस्थितियां आपके हक में नहीं है, तो विश्वास कीजिए कुछ बेहतर आपकी तलाश में है।
गीता उपदेश 5
जो भी हुआ अच्छा हुआ, जो हो रहा है अच्छा हो रहा है, जो भी होगा अच्छा होगा, भविष्य के बारे में चिंता मत करो। वर्तमान में जियो।
गीता उपदेश 6
निंदा से घबराकर अपने लक्ष्य को न छोड़े क्योंकि, लक्ष्य मिलते ही निंदा करने वालों की राय बदल जाती है।
गीता उपदेश 7
तनाव से केवल समस्याएं जन्म ले सकती हैं, समाधान खोजने हैं तो मुस्कुराना ही पड़ेगा।
गीता उपदेश 8
इस पृथ्वी लोक पर कोई साथ नहीं देता, यहां तुम्हें खुद ही लड़ना है और खुद ही समझना भी है।
गीता उपदेश 9
व्यक्ति जो चाहे बन सकता है, यदि वह विश्वास के साथ इच्छित वस्तु पर लगातार चिंतन करे।
गीता उपदेश 10
जो व्यक्ति अपने गुणों और कमियों को जान लेता है वह अपने व्यक्तित्व का निर्माण करके हर काम में सफलता प्राप्त कर सकता है।
