सूट-सलवार ऐसी चीज है जिसको पहनना हमेशा लड़कियां पसंद करती हैं। ऑफिस से लेकर शादी तक में इन्हें कैरी किया जाता है। इन दिनों यंग गर्ल्स को क्लासी ट्रेंडी सूट काफी लुभा रहे हैं। इनमें एक से बढ़कर एक रंग-फैब्रिक और वर्क के ऑप्शन आपको आसानी से मिल जाएंगे। सबसे खास बात यह है कि इन्हें किसी भी जगह आसानी से पहना जा सकता है, क्योंकि ये हैवी नहीं होते हैं।
अपने वार्डरोब को अपडेट करने के साथ अपना लुक क्लासी बनाना चाहती हैं तो आपको भी ऐसे सूट खऱीदने चाहिए। फोटो में 5 अलग-अलग स्टाइल के ट्रेंडी सूट हैं। हर एक का रंग, फैब्रिक और वर्क अलग है। यहां हम आपको बाएं से दाएं क्रम में उनके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आप मार्केट से कपड़ा लेकर भी इन्हें आसानी से तैयार करवा सकती हैं।
ऑफ-व्हाइट एलीगेंट सूट
एलीगेंट सूट बनवाने के लिए आप ऑफ-व्हाइट कलर का कपड़ा खऱीदकर स्ट्रेट कुर्ता के साथ वाइड पलाजो बनवा सकते हैं। इसके साथ हैवी बॉर्डर वाला दुपट्टा कैरी करें। इससे आपको क्लासी, सॉफ्ट और मिनिमल लुक मिलेगा। इसे आप डे फंक्शन, पूजा, फैमिली गेट-टुगेदर, वेडिंग में पहन सकती है। हल्के रंग की वजह से इसकी कढ़ाई आपको रिच लुक देगी। ऑफिस में भी इसे पहन सकती हैं।
लाइम ग्रीन सूट विद लैवेंडर कॉम्बिनेशन
इसके लिए आप ग्रीन कुर्ता बनवाएं। साथ में लैवेंडर कलर में दुपट्टा लें। जिसके ऊपर बॉर्डर हो। इससे आप स्ट्रेट फिट कुर्ता बनवाएं। पैंट के सात तैयार करवाएं। इसमें आपको कई प्रिंट ऑप्शन मिलेंगे। साथ ही मिरर या थ्रेड वर्क बॉर्डर वाला दुपट्टा लें। इससे आपको फ्रेश, यंग और ट्रेंडी लुक मिलेगा। इसे आप डे पार्टी या फेस्टिव फंक्शन में पहन सकती हैं।
बेबी पिंक हेवी फेस्टिव सूट
हल्का गुलाबी रंग आपको देकते ही पसंद आएगा। इसमें शॉर्ट कुर्ता के साथ पलाजो बनवाया गया है। साथ में शीर दुपट्टा है। इसके ऊपर गोटा, फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और हैंडवर्क है। इससे आपको सॉफ्ट, फेमिनिन और रॉयल लुक मिलेगा। छोटे फंक्शन के लिए यह परफेक्ट रहेगा।
ग्रे टोन का पार्टी-वियर सूट
इसका कलर और डिजाइन सूट को खास बनाता है। यहां आप स्ट्रेट कुर्ता के साथ पैंट और मैचिंग दुपट्टा ले सकती हैं। इसमें सीक्विन/शिमर वर्क दिया गया है। इससे आपको एलिगेंट, ग्लैमरस और सोफिस्टिकेटेड लुक मिलेगा। इसे आप नाइट पार्टी, रिसेप्शन, फेस्टिव डिनर पर पहन सकती हैं।
रॉयल ब्लू इंडो-वेस्टर्न सूट
डीप ब्लू कलर का सूट भी आपको पसंद आएगा। इसमें हाई-लो स्टाइल कुर्ता के साथ फिटेड पैंट दिया गया है। वर्क की बात करें तो गोल्डन और मल्टीकलर एम्ब्रॉयडरी देखने को मिलती है। इससे आपको बोल्ड, रॉयल और डिजाइनर टच मिलेगा। इसे आप फेस्टिव पार्टी, ईद, दिवाली, कॉकटेल फंक्शन पर पहन सकती हैं।
