Ghee shakkar roti benefits: कई बार पुराने दादी-नानी के नुस्खे तेजी से काम करते हैं और आज भी उनसे ज्यादा कारगर कुछ नहीं है। जैसे कि रोटी में घी और चीनी लगाकर खाना। जी हां, पहले कि दादी-नानियां बच्चों को रोटी मे घी लगाकर और चीनी डालकर खिलाती थीं। कई जगहों पर लोग चीनी यानी शक्कर की जगह मिश्री और गुड़ का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, मिठास चाहे जिस भी चीज की हो इस तरह से खाने के अपने ही फायदे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि रोटी में घी और चीनी लगाकर खाने के फायदे क्या हो सकते हैं, तो जानते हैं इस बारे में। फिर जानेंगे कब खाना है आपको घी चीनी रोटी।
रोटी में घी और चीनी लगाकर खाने से क्या होता है?
1 चम्मच घी के साथ 1 रोटी में 256 कैलोरी होती है। इन कैलोरी में से, 61% फैट, 33% कार्बोहाइड्रेट और 4.2 ग्राम फाइबर होता है और 6% प्रोटीन होता है। जब आप इसमें आधी चम्मच चीनी डालते है तो इससे लगभग 18 कैलोरी मिलती है। कुछ मिलाकर ये फूड एनर्जी बूस्टर बन जाता है और शरीर के लिए हर प्रकार से फायदेमंद हो जाता है।
कंप्लीट फूड बन जाती है 1 रोटी
जब आप इस प्रकार से रोटी, घी और चीनी खाते हैं तो इस स्थिति एक रोटी कंप्लीट फूड का काम करती है। इससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और आप सुबह नाश्ते मे खाएं या शाम को इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगीग और शरीर में एनर्जी भी रहेगी।
क्रेविंग और ओवरईटिंग से होता है बचाव
जिन लोगों को मीठे की क्रेविंग होती है और जिन्हें ओवरईटिंग की आदत होती है उनके लिए रोटी घी चीनी का सेवन फायदेमंद है। घी और रोटी मन भरता है और चीनी के साथ मिलकर ये क्रेविंग पर रोक लगा देता है। जब आप इसे खाते हैं तो आपका पेट भर जाता है और आपका मन भी भर जाता है। इस प्रकार से ये वेट बैलेंस करने में भी (Ghee shakkar roti benefits for weight loss) मददगार है।
कब और कैसे खाएं घी शक्कर रोटी?
आपको घी शक्कर रोटी दिन में 10 बजे या फिर शाम को 3 बजे खाना चाहिए। इससे आपको ये फायदा मिलेगा कि आप नाश्ते के बाद के खाने को कंट्रोल कर पाएंगे। दूसरा, आप रात के खाने और शाम की भूख को मैनेज कर पाएंगे। तो बस 1 या 2 रोटी लें, इनपर घी लगाएं और आधा चम्मच चीनी डालकर खा लें। आइए अब जानते हैं Chilgoza: चिलगोजा कब और कैसे खाना चाहिए? जानें स्किन और बालों के लिए क्यों है ये सुपरफूड