घर में चूहों का आना-जाना काफी आम है, लेकिन कई बार इनकी संख्या इतनी बढ़ जाती है कि ये सामान को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। ये अनाज को तो नुकसान पहुंचाते ही हैं, बल्कि कपड़ों को भी काट देते हैं, जिससे नुकसान के साथ-साथ काफी परेशानी भी होती है। ऐसे में घर से चूहों को निकालना काफी जरूरी हो जाता है।

कई लोग चूहों को घर से निकालने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट से मार देते हैं। ऐसे में अगर आपके घर में भी चूहों ने आतंक मचा रखा है, तो आप बिना मारे ही उन्हें घर से आसानी से भगा सकते हैं। यहां हम चूहों को आसानी से भगाने के 3 उपाय लेकर आए हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं। इससे चूहे घर में दोबारा नहीं आएंगे।

चूहों को भगाने के घरेलू उपाय

नीम और नीलगिरी का तेल

घर आए चूहों को भगाने के लिए आप नीम और नीलगिरी का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए इन दोनों तेलों को एक स्प्रे बोतल में डालें। सही से मिलाने के बाद इन्हें चूहों के आने-जाने वाले रास्तों पर छिड़क दें। इससे चूहों का घर में प्रवेश बंद हो जाएगा।

पुदीने का करें उपयोग

चूहों को भगाने के लिए आप पुदीने का उपयोग कर सकते हैं। दरअसल, चूहों को इसकी तीखी खुशबू पसंद नहीं आती। ऐसे में आप पुदीने के तेल को कॉटन बॉल में भिगोएं। अब इन्हें घर के कोनों, अलमारी और किचन में रख दें। आप इन्हें चूहों के आने-जाने वाले रास्तों पर भी रख सकते हैं। इससे चूहे घर में नहीं आएंगे।

फिटकरी का करें उपयोग

घर के कोनों, किचन और अलमारियों में फिटकरी की छोटी-छोटी डलियां रखें या इसके पाउडर का छिड़काव करें। फिटकरी की तेज़ गंध और स्वाद चूहों को भगाने का प्रभावी तरीका माना जाता है। आप फिटकरी पाउडर का घोल बनाकर भी उनके ठिकानों पर छिड़काव कर सकते हैं। इससे वे दोबारा उस स्थान पर दिखाई नहीं देंगे।

Raksha Bandhan Outfit Ideas: राखी पर पहनने के लिए बेस्ट हैं ये ट्रेंडी सूट, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन