त्वचा संबंधी समस्याओं में सबसे आम है अंडरआर्म्स का काला पड़ जाना। आज बहुत-सी महिलाएं और लड़कियां अंडरआर्म्स के कालेपन की समस्या से जूझ रही हैं, अंडरआर्म्स का यह कालापन कभी-कभी उनके लिए शर्मिंदगी की वजह भी बन जाता है। डार्क अंडरऑर्म्स के कारण महिलाएं अपना पसंदीदा स्लीवलेस आउटफिट भी नहीं पहन पातीं। अंडरऑर्म्स का काला पड़ने की कई वजह होती हैं, हालांकि घरेलू उपायों के जरिए इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

अंडरआर्म्स के काला पड़ने का कारण: यह त्वचा बेहद ही संवदेशनशील होती है। हेयर रिमूव्ल क्रीम्स का अधिक इस्तेमाल, केमिल युक्त परफ्यूम, डेड स्किन सेल्स या फिर पसीने के कारण अंडरआर्म्स की त्वचा काली पड़ जाती है। लेकिन कुछ उपायों के जरिए इस कालेपन से छुटकारा पाया जा सकता है।

अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा दिलाएं ये घरेलू उपाय

आलू: सभी घरों में आसानी से पाए जाने वाले आलू में पोटैशियम की अच्छी खासी मात्रा होती है। इसमें मौजूद ब्लीचिंग गुण त्वचा के कालेपन को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसके लिए आलू की स्लाइस काट लें। अब इस स्लाइस को हल्के हाथों से उस स्थान पर रगड़ें जहां की त्वचा काली है। आप चाहें तो आलू के रस का भी प्रयोग कर सकते हैं। कुछ देर रगड़ने के बाद त्वचा को ठंडे पानी से धो लें।

नींबू: नींबू में मौजूद विटामिन-सी डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को निखारने में मदद करता है। इसके लिए नींबू को काटकर अंडरआर्म्स के काले हिस्से पर लगाएं। इस नुस्खे का नियमित तौर पर इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा मिल सकता है।

बेकिंग सोडा और नींबू: इसके लिए 2 चम्मच बेकिंग सोडे में 2 चम्मच नींबू और 2 चम्मच गन्ने का रस मिल लें। इस मिश्रण को तब तक चलाएं जब तक इसमें बबल्स न खत्म हो जाएं। अब इस मिश्रण को अपने अंडरआर्म्स में लगाकर 10 मिनट के लिए सुखाएं। बाद मे साफ पानी से त्वचा को धो लें।

एलोवेरा: एलोवेरा अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर में भी कारगर है। इसके लिए एलोवेरा जेल को काली त्वचा पर लगाकर 15 मिनट के लिए सुखाएं। इस नुस्खे को हफ्ते में 3-4 बार अपनाएं, जल्द ही आपको फायदा दिखने लगेगा।