अंडरआर्म्स के कालेपन को लेकर बहुत-सी महिलाएं शर्मिंदगी और झिझक महसूस करती हैं। डार्क अंडरआर्म्स होने की वजह से वह अपनी पसंदीदा स्लीवलेस आउटफिट भी नहीं पहन पातीं। अंडरआर्म्स के कालेपन की कई वजह हो सकती हैं। ज्यादा पसीना आना, हाइपरपिगमेंटेशन, हेयर रिमूवल क्रीम का अधिक इस्तेमाल, मेलास्मा (त्वचा पर गहरे धब्बे), हार्मोन्स की वजह तो कभी केमिकल प्रोडक्ट्स के रिएक्शन के कारण भी अंडरआर्म्स काले पड़ जाते हैं।
हालांकि, रसोई में मिलने वाली इन चीजों से डार्क अंडरआर्म्स की इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आप आलू, नींबू, खीरा, संतरों के छिलके और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
-आलू: लगभग हर सब्जी में इस्तेमाल किया जाने वाला आलू त्वचा को निखारने का भी काम करता है। इसमें स्टार्च की अच्छी-खासी मात्रा होती है। जो अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आलू का रस निकाल लें और अपने अंडरआर्म्स में लगाएं। कुछ समय बाद ठंडे पानी से अंडरआर्म्स को धो लें। लगातार यह उपाय अपनाने से आपको अनचाहे कालेपन से छुटकारा मिल सकता है।
-नींबू: नींबू में विटामिन-सी और साइट्रिक एसीड मौजूद होता है, जो मैल को हटाकर त्वचा को प्राकृतिक तरीके से निखारने में मदद करता है। डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिए नींबू का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए अपने अंडरआर्म्स पर नींबू को कुछ देर रगड़ें। फिर 10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। बाद में मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
-हल्दी: सभी घरों में पाई जाने वाली हल्दी का इस्तेमाल यूं तो खाने में कलर के लिए किया जाता है। लेकिन इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसके लिए थोड़ी हल्दी में 2 चम्मच नींबू का रस मिला लें। फिर समान रूप से इस पेस्ट को अपने अंडरआर्म्स में लगाएं। 30 मिनट के बाद अपने अंडरआर्म्स को ठंडे पानी से धो लें।
-खीरा: खीरा त्वचा को निखारने में मदद करता है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है, साथ ही त्वचा को हाइड्रेट भी करता है। यह रूखी त्वचा में नेचुरल ग्लो लाने का काम करता है। इसके लिए खीरे के टुकड़े को काट कर अपने अंडरआर्म्स में रगड़ें, फिर 10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।