Gardening tips: सर्दियां यानी साग का मौसम। इस मौसम में लोग तरह-तरह के साग बनाकर खाते हैं और इन्हीं में से एक साग है सरसों का साग, जो कि सरसों की पत्तियों से बनता है। पर आज हम बात करेंगे कि सरसों का साग घर में कैसे उगाएं। बता दें कि इस साग को उगने के लिए बहुत ज्यादा समय नहीं चाहिए। अगर आप कुछ बातों का ख्याल रखें तो इस साग को आसानी से अपने किचन गार्डन या कहें कि गमले में उगा सकते हैं। कैसे, तो आइए जानते हैं गमले में सरसों का साग कैसे उगाएं, क्या है इसका आसान तरीका। जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।
सरसों का साग बीज से कैसे उगाएं-How to grow sarson ka saag at home from seeds
सरसों का साग बीज से उगाने के लिए आपको सबसे पहले काली सरसों के बीज लेने हैं और ध्यान दें कि इसका क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए। तो आपको बीजों को चेक करना है और इसके लिए सबसे पहले तो सरसों के बीज पानी में डालकर धो लें। खराब बीज ऊपर आ जाएंगे। अच्छे बीज अंदर रह जाएंगे। इसके बाद इन अच्छे बीजों को छान लें और फिर सूखने डाल दें। अब बुवाई के लिए मिट्टी तैयार करें।
बीजों की बुवाई के लिए कैसे तैयार करें गमला
सरसों का साग उगाने के लिए आपको थोड़ा सा बड़ा गमला लेना होगा। इसके लिए आपको करना ये है कि आप पहले तो गमला लें और इसमें हल्की मिट्टी की लेयरिंग रखें। इसके बाद आपको करना ये है कि थोड़ा सा वर्मीकंपोस्ट मिला लें। फिर एक लाइन बना लें पूरे गमले में। ध्यान रखें कि दो लाइन के बीच थोड़ा सा गैप रखें। अब हर लाइन में सरसों के बीज का छिड़काव करें। इसके ऊपर थोड़ा-थोड़ा पानी का छिड़काव करें और फिर साग को बढ़ने दें।

सरसों का बीज कितने दिन में अंकुरित हो जाता है
सरसों का बीज 4 से 14 दिनों में अंकुरित होना शुरू हो जाते हैं। इसकी ग्रोथ बहुत तेजी से बढ़ती है। इसके अलावा हर 10 दिन पर थोड़ा-थोड़ा वर्मीकंपोस्ट डालें और सरसों का साग बढ़ने दें। 24 दिनों में ये साग खाने लायक तैयार हो जाएगा।
सरसों में कितना पानी देना चाहिए
जब तक मिट्टी में नमी रहे तब तक गमले में पानी का छिड़काव न करें। जब मिट्टी हल्की-हल्की सूखने लगे तो गमले में पानी का छिड़काव करें। ध्यान दें कि ज्यादा पानी न दें, इससे साग की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है।
कटाई के दौरान ध्यान रखें ये बातें
साग का मौसम मार्च के महीने तक रहता है और तब तक आप इसकी कटाई बार-बार करके इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आपको करना ये है कि कैंची की मदद से साग क कटाई करें और फिर इसका इस्तेमाल करें। कटाई से पत्ते बढ़ते रहेंगे लेकिन, अगर आप जड़ से निकाल लेंगे तो आपको बीजों से फिर से बुवाई करनी पड़ेगी। अब आगे जानते हैं Money Plant पीला होने लगे तो क्या करें?