Gardening Tips: फरवरी का महीना शुरू होते ही बसंत ऋतु की शुरुआत हो गई है। यह मौसम पौधों के लिए काफी बेस्ट होता है। इस मौसम में पौधे काफी तेजी से ग्रो करते हैं। हालांकि, इनडोर पौधों को इस मौसम में खास तरह से देखभाल की जरूरत होती है। अगर आप भी अपने घर के अंदर पौधे लगाएं हैं तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको इनडोर प्लांट्स की केयर किस तरह से करनी चाहिए, इसके बारे में बताएंगे।
धूप में रखें पौधे
बसंत के मौसम में दिन लंबे होने लगते हैं। ऐसे में आप अपने पौधे को कुछ समय के लिए धूप में रख सकते हैं। अगर आपके पास कम रोशनी वाले पौधे हैं तो आप उसको सीधी धूप में रखने से बचे।
पौधे में सही से करें सिंचाई
बसंत के मौसम से ही तापमान बढ़ने लगती है, जिसके कारण मिट्टी सूखने लगती है। ऐसे में आप पौधों की सिंचाई कर सकते हैं। हालांकि, पौधों में पानी डालने से पहले उसकी ऊपरी परत को छूकर देखें। अगर पानी की ऊपरी परत सूखी लगे तब ही इसमें पानी डालें। इनडोर पौधों में अधिक पानी डालने से बचना चाहिए।
पौधों में डालें जैविक खाद
बसंत के मौसम में पौधे काफी तेजी से बढ़ते हैं। ऐसे में इस मौसम में पौधों को खाद की अधिक जरूरत पड़ती है। आप महीने में दो बार जैविक खाद का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, पौधों में अधिक खाद नहीं डालना चाहिए।
गमले की मिट्टी को करें चेंज
अगर गमले की मिट्टी सख्त हो गई है तो आप उसकी गुड़ाई कर सकते हैं या फिर मिट्टी को आप बदल सकते हैं। अगर पौधा अधिक बड़ा हो गया है तो आप उसको बड़े गमले में ट्रांसफर कर सकते हैं। आगे पढ़िए-महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को चढ़ाएं भांग की ठंडाई