Gantantra Diwas Ki Hardik Shubhkamnaye, Happy Republic Day 2024 Wishes Images, Hindi Shayari, Quotes, Status, Messages: भारत 26 जनवरी, 2024 को शुक्रवार को आज़ादी का 75 वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस ख़ास दिन को मनाने के लिए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैयारियां ज़ोरों पर हैं। गणतंत्र दिवस उस दिन की याद दिलाता है जब भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था। इसे 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा बनाया और अपनाया गया था। इस दिन पूरे देश की छुट्टी होती है और पूरा देश इस दिन को पूरे जोश और देशभक्ति के साथ मनाता है।

Happy Republic Day 26 January 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Photos, Messages LIVE: Download From Here

इस दिन राष्ट्रपति राष्ट्रीय राजधानी में कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह की शुरुआत करते हैं, राज्य और जिला स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री भाग लेते हैं और ‘तिरंगा’ फहराते हैं।

इस समारोह का सबसे मुख्य कार्यक्रम कर्तव्यपथ पर होने वाली भव्य परेड है जिसमें विभिन्न राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी झांकियां, लोक नृत्य और संगीत प्रदर्शित करते हैं। परेड में सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों,भारतीय वायु सेना के फ्लाई-पास्ट और मोटरसाइकिल टीमों के साहसी करतब दिखाते हैं।

इस दिन स्कूलो,कॉलेज,सार्वजनिक स्थानों पर झंडा फहराकर इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। लोग इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा बढ़-चढ़ कर लेते हैं। सोशल मीडिया पर लोग दोस्तों और साथियों को इस दिन की बधाई देने के लिए मैसेज और कोट्स शेयर करते हैं। इस दिन को आप भी कुछ खास अंदाज में शेयर करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ देशभक्ति के खूबसूरत मैसेज भेजते हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों,साथियों और परिचित लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं।

वीरों के बलिदान की कहानी है ये
मां के कुर्बान लालों की निशानी है ये
यूं लड़-लड़ कर इसे तबाह ना करना
देश को धर्म के नाम पर नीलाम ना करना
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों का प्रतीक तिरंगा हमेशा ऊंचा लहराता रहे।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं !

आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

लहराएगा तिरंगा अब सारे आस्मां पर,
भारत का नाम होगा सबकी जुबान पर,
ले लेंगे उसकी जान या दे देंगे अपनी जान,
कोई जो उठाएगा आँख हमारे हिंदुस्तान पर।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

बहुत लंबा चली संघर्षों की डगर
आखिर पा ही लिया आजादी का नगर
आज अपना है गणतंत्र अपना है संविधान।
गणतंत्र दिवस की बधाई