भारतीय इतिहास में 26 जनवरी का दिन बेहद खास है। ये वो तारीख है जब भारत में लोकतंत्र ने पहली बार जन्म लिया था, जब गुलामी की जंजीरों को तोड़कर एक आजाद देश के तौर पर भारत को अपना संविधान मिला था। इसी कड़ी में हर साल 26 जनवरी के दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस साल देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसे लेकर तमाम तैयारियां जोरों पर हैं। हर ओर देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है, घर-घर तिरंगा लहरा रहा है।
Republic Day Quotes in Hindi: Read Here
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्यपथ पर परेड होती है, जो राष्ट्रपति भवन के गेट से शुरू होकर, कर्तव्य पथ को पार करती हुई इंडिया गेट तक पहुंचती है। कर्तव्य पथ पर सैन्य शक्तियों का ये पराक्रम हर भारतीय को गौरवांवित कर देने वाला होता है। इसके साथ ही लोग सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को खास संदेश भेजकर गणतंत्र दिवस की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं भी देते हैं। इसी कड़ी में हम भी यहां आपके लिए कुछ खास बधाई संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें अपनों को भेजकर आप उनके मन में भी देशभक्ति की भावना जगा सकते हैं।
Republic Day 26 January Wishes: खास संदेशों के साथ खास अंदाज में अपनों को दें 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

शहीदों का सपना जब सच हुआ,
हिंदुस्तान तब स्वतंत्र हुआ,
आओ सलाम करें इन वीरों को
जिनकी वजह से भारत गणतंत्र हुआ।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मां तूझे सलाम, तू मस्तक पर विराजे
यही है मेरी शान,
हर जीवन तेरे आंचल में खिले
यही होगा मेरा अरमान।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
देश के वीर जवानों की यादों का मेला है,
खून की बूंद-बूंद ने इंकलाब बोला है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

ना जियो धर्म के नाम पर
ना मरो धर्म के नाम पर
इंसानियत ही है धर्म वतन का
बस जियो वतन के नाम पर।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
हमारा संविधान है, हमारा स्वाभिमान,
भारत का गौरव है और भारत की पहचान।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
गणतंत्र दिवस पर शीश झुका कर करें तिरंगे को सलाम,
जिसने दुनियाभर में बढ़ाया देशवासियों का अभिमान।
जिन्होंने देश के लिए दिया प्राणों का बलिदान,
अमर शहीदों से देश के हर बेटे का है वादा,
लहू बहाकर भी हम करेंगे देश की हिफाजत।
गणतंत्र दिवस की बधाई

Happy Republic Day 2024 Wishes
हर एक दिल में हिंदुस्तान है,
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है,
भारत मां के बेटे हैं हम,
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।
Happy Republic Day 2024 Wishes
लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर,
भारत का नाम होगा सबकी जुबान पर,
ले लेंगे उसकी जान या दे देंगे अपनी जान,
कोई जो उठाएगा आंख हमारे हिंदुस्तान पर।
Happy Republic Day 2024 Wishes
देशभक्तों से ही देश की शान है,
देशभक्तों से ही देश का मान है,
हम उस देश के फूल हैं यारों,
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है।
Happy Republic Day
Happy Republic Day 2024 Wishes
ना पूछो जमाने से कि क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम सब हिंदुस्तानी हैं।
गणतंत्र दिवस की शुभकामना
Republic Day 26 January 2024 Quotes
तुझपे कोई गम की आंच आने नहीं दूं,
कुर्बान मेरी जान तुझपे शाद रहे तू,
ऐ वतन, वतन मेरे, आबाद रहे तू,
मैं जहां रहूं जहां में याद रहे तू,
ऐ वतन.. मेरे वतन।
75वें गणतंत्र दिवस की बधाई
Happy Republic Day 2024 Wishes
सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा,
हम बुलबुले हैं इसके ये गुलसितां हमारा।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Happy Republic Day 2024 Wishes
वीरों के बलिदान की कहानी है ये,
मां के कुर्बान लालों की निशानी है ये,
यूं लड़-लड़ कर इसे तबाह ना करना,
देश को धर्म के नाम पर नीलाम ना करना।
गणतंत्र दिवस की शुभकामना
Republic Day Wishes Message ऐ वतन, वतन मेरे, आबाद रहे तू

इस गणतंत्र दिवस पर आइए अतीत का सम्मान करें, वर्तमान का जश्न मनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक आशाजनक भविष्य का निर्माण करें।
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे,
हर एक दिल में हिंदुस्तान रहे,
देश के लिए एक-दो तारीख नहीं,
भारत मां के लिए ही हर सांस रहे।
Happy Republic Day

फना होने की इजाजत ली नहीं जाती,
ये वतन की मोहब्बत है पूछकर की नहीं जाती,
इस दिन के लिए वीरों ने अपना खून बहाया है,
झूम उठो देशवासियों गणतंत्र दिवस आया है।
75वें गणतंत्र दिवस की बधाई
गूंज रहा है दुनिया में हिंदुस्तान का नारा,
चमक रहा है आसमान में तिरंगा हमारा।
75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई

हर एक दिल में हिंदुस्तान है,
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है,
भारत मां के बेटे हैं हम,
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।
75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
दे सलामी इस तिरंगे को
जिससे हमारी शान है,
सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका,
जब तक जान में जान है।
75वें गणतंत्र दिवस की बधाई
ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा,
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा,
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए,
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आए।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
26 जनवरी 1950 को भारत में लोकतंत्र ने पहली बार जन्म लिया था। यही वो दिन है जब हमारा संविधान तैयार हुआ था। इसी कड़ी में हर साल 26 जनवरी के दिन को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।