Ganesh Chaturthi Rangoli: गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को है। इस दिन लोग गणपति बप्पा की मूर्ति को अपने घरों में विराजते हैं। यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है। घरों के अलावा बड़े-बड़े पंडालों में भी भगवान गणपति को स्थापित किया जाता है। ऐसे में आप मंदिर या घर-आंगन में गणेशजी के स्वागत के लिए रंगोली बना सकते है। रंगोली बनाने की परंपरा काफी प्राचीन है। इसे बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप रंगोली बनाने में एक्सपर्ट नहीं हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप चम्मच और कॉटन बड्स की मदद से भी बेहद आसानी से गणेश चतुर्थी पर सुंदर रंगोली बना सकते हैं। यहां हम आपको उसका स्टेप बाय स्टेप पूरा तरीका बताने जा रहे हैं।
रंगोली बनाने का आसान तरीका
गणेश चतुर्थी पर कॉटन बड्स से रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले सतह पर रंगोली पाउडर ट्यूब से सफेद रंग भरकर डॉट्स बना लें। इसके बाद अंदर की तरफ गोल बॉउडर लाइन से टच करते हुए डिजाइन बनाएं। इसे कॉटन बड्स के सिरे की मदद से बिंदु पर लगाएं और दूसरी तरफ लाइन बनाएं। इससे पत्ती जैसी संरचना बन जाएगी। अंदर मनपसंद रंगों को भरें। इसके लिए आप नीला रंग ऊपर और नीचे पिंक कलर ले सकती हैं। इसके बीच में शेड बनाने के लिए इनसे मिलता हुआ रंग फैलाएं। इससे सटाकर पत्ति की बड़ी सी शेप बनाएं। इसमें भी रंगोली प्लास्टिक फीलर की मदद से ऊपर की तरह रंग भरें।
रंगोली में इस तरह बनाएं गणपति बप्पा
बीच में रंगोली बॉटल से सफेद रंग डालें। इसे नीचे की तरफ खींचें। एक सफेद बड़ा सा डॉट बनाएं। यहां आपको चम्मच की मदद से गणेशजी की आकृति का मध्यभाग बनाना है। फिर ऊपर की तरफ दो डॉट रखें और कान बनाएं। रंगोली आउटलाइनर पेन से उनके पैर बनाएं। हाथों से इसे फाइनल शेप दें। लाल रंग से मुकुट बनाएं। पीले रंग से हाथों में लड्डू बनाएं। नीचे शोभा बढ़ान के लिए ऑरेंज करल से फूल बनाएं।
गणेश चतुर्थी के लिए सुंदर रंगोली ऐसे बनाएं
अब आपको रंगोली को सुंदर बनाने के लिए नीचे बनाए हुए पत्तियों में लाल, सफेद, पीले और ऑऱेंज कलर के डॉट्स बनाने हैं। अंदर रंगोली प्लास्टिक फीलर की मदद से सफेद कलर का छिड़काव करना है। कॉटन बड्स की मदद से एक सीरे से अंदर की तरफ लाइनें खींचनी हैं। अंदर की तरफ गुलाबी करल करें। बाहर आप चाहें तो सफेद रंग के छोटे से बड़े आकार के डॉट्स बना सकते हैं। आपकी रंगोली तैयार है।
यहां देखें वीडियो