बॉलीवुड के मशूहर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य किसी पहचान के मोहताज नहीं है। गणेश आचार्य देश के जाने-मानें कोरियोग्राफर हैं। गोविंदा से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के नए सितारे उनसे डांस स्टेप्स सिखते हैं। अपने डांस को लेकर मशहूर कोरियोग्राफर का वजन एक समय पर 200 किलो हुआ करता था। हालांकि, उनके जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन ने फैन्स के होश उड़ा दिए। दरअसल, कोरियोग्राफर ने वर्कआउट और डाइट के जरिए अपना 98 किलो वजन कम किया था।
इस बात का खुलासा गणेश आचार्य ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी पूरी जर्नी के बारे में बातचीज करते हुए बताया कि इस मुश्किल जर्नी में उनके परिवार ने उनका पूरा साथ दिया था। गणेश आचार्य ने बताया था कि उनके ट्रेनर अजय नायडू ने इस दौरान उनका पूरा ध्यान रखा था।
गणेश आचार्य का वर्कआउट रूटीन: कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में बताया था कि वजन कम करने के अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने दो महीने केवल वर्कआउट ही किया था। इस दौरान अजय नायडू उन्हें पानी के अंदर क्रंचेज करवाते थे। जिसकी वजह से धीरे-धीरे उनकी बॉडी शेप में आने लगी। हर दिन गणेश आचार्य 75 मिनट तक 11 अलग-अलग एक्सरसाइज किया करते थे।
View this post on Instagram
इसके अलावा गणेश आचार्य ने बताया था कि उन्हें तैराकी सीखने में 15 दिन लग गए थे। लगातार एक्सरसाइज और डांस करने से डेढ़ साल में उन्होंने अपना 85 किलो वजन कम कर लिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गणेश आचार्य की फिटनेस जर्नी की शुरुआत ‘हाउसफुल 3’ के सेट से हुई थी। एक गाने की शूटिंग के दौरान अचानक कोरियोग्राफर के घुटने में झटका आ गया था। जिसके बाद कोरियोग्राफर को अहसास हुआ कि अब बहुत हो गया। अब उन्हें कुछ-न-कुछ जरूर बदलना पड़ेगा। वजन कम करने के बाद कोरियोग्राफर के डांस की एनर्जी भी दोगुनी हो गई।
बता दें, गणेश आचार्य अब जल्द ही फिल्म ‘देहाती डिस्को’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में गणेश आचार्य 10 साल के बच्चे के पिता का लीड किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज होगी। इसके अलावा कोरियोग्राफर के तौर पर गणेश आचार्य कई फिल्में कर चुके हैं।