Gardening Tips: मार्च का महीना बागवानी के लिए सबसे बेहतर होता है। इस समय मौसम बसंत के साथ काफी सुहाना होता है। मार्च के महीने में पौधे आसानी से लग जाते हैं और इनकी ग्रोथ भी काफी अच्छी होती है। वहीं, मार्च के महीने से ही गर्मी की हल्की-हल्की शुरुआत हो जाती है।

सुगंधित फूल वाला पौधा है गंधराज

अगर आप भी अपने घर में किसी ऐसे फूल के पौधे को लगाने के बारे में सोच रहे हैं, जिसका फूल पूरी गर्मी आए तो आप गंधराज के पौधे पर विचार कर सकते हैं। यह  सुगंधित फूल वाला पौधा इस मौसम में आसानी से उग जाएगा और इसको लगाना काफी आसान भी होता है। एक बार लग जाने के बाद इसको अधिक केयर करने की जरूरत नहीं होती है।

गंधराज का पौधा कैसे लगाएं?

गंधराज के पौधे को सुगंधित फूलों और शानदार खुशबू के लिए जाना जाता है। इसको आप 10 से 12 इंच के गमले में आसानी से लगा सकते हैं। वहीं, इसकी मिट्टी को बनाने के लिए आप इसमें कोकोपीट, रेत और गोबर की खाद का उपयोग कर सकते हैं। गंध राज के पौधे को अधिक धूप की जरूरत नहीं होती है। दिन में आप कम से कम तीन से चार घंटा धूप में इसको रख सकते हैं।

गंधराज के पौधे की देखभाल कैसे करें?

गंधराज के पौधे की देखभाल करना काफी आसान होता है। हालांकि, कई बार गंधराज के पौधों में फंगस और कीड़े लग जाते हैं, जिसको हटाना काफी जरूरी होता है। इसको हटाने के लिए आप नीम तेल या साबुन पानी का स्प्रे कर सकते हैं। अगर इसकी पत्तियां पीली होने लगे तो आप  इसकी मिट्टी में खाद जरूर डालें। उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- पूरी दुनिया में फेमस है भारत के इन 7 जगहों की होली, मथुरा-वृंदावन के अलावा यहां मना सकते हैं रंगों का त्योहार