अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब खानपान कई गंभीर बीमारियों के होने का कारण बन सकता हैं, जिसमें लिवर से जुड़ी समस्याएं भी शामिल हैं। बता दें कि लिवर हमारी बॉडी के महत्वपूर्ण अंगों में से एक माना जाता है। लिवर न सिर्फ भोजन को पचाने में मदद करता है बल्कि बॉडी को किसी भी प्रकार के संक्रमण की चपेट में आने से भी बचाता है। मसरूफियत की वजह से लोग अपनी सेहत का अच्छे से ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिसके कारण लिवर से जुड़ी गंभीर समस्याएं होने लगती हैं।

लीवर खाना पचाने से लेकर पित्त बनाने तक का काम करता है। लीवर हमारी बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालता है और बॉडी को संक्रमण से बचाता है। लीवर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में असरदार है। ये फैट को कम करता है और कार्बोहाइड्रेट को स्टोर करता है। लीवर प्रोटीन निर्माण में सहायक होता है। खराब डाइट और बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से लीवर की समस्याएं होने लगती हैं। लिवर का खराब होना, लिवर का सिकुड़ना, लिवर में सूजन आना लीवर से संबंधित प्रमुख समस्याओं में शामिल हैं।

अक्सर लिवर के मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं लिवर को हेल्दी रखने में एवोकाडो फल बहुत कारगर माना जाता हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक फल के बारे में बताते हैं जिसका सेवन करने से लिवर से जुड़ी परेशानियों को ठीक करने में मदद मिलती है।

एवोकाडो का सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार एवोकाडो का सेवन करके लिवर से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। बता दें कि एवोकाडो का सेवन करना लिवर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

दरअसल एवोकाडो में हेल्दी फैट्स पाएं जाते हैं जो कि लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह फल ग्लूटाथियोन ( एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाता है और बॉडी में टिश्यू बनाने में मदद करता है।) की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो लिवर को हानिकारक पदार्थों से बचाता है।

एवोकाडो से होने वाले अन्य फायदें: ( other health benefits of eating avocado)

  • एवोकाडो में फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ई, पोटैशियम आदि पोषक तत्व पाएं जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व लिवर को हेल्दी रखते हैं साथ ही शरीर को कई अन्य बीमारियों के खतरे से भी बचाते हैं जैसे
  • आंखों को कमजोर होने से बचाता है।
  • ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • वजन को नियंत्रण करने में मदद करता है।
  • कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रोकता है।
  • ह्रदय से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
  • वहीं बात अगर एवोकाडो के सेवन की जाए तो लिवर से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए आप रोजाना 1 एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं।