Eye makeup tutorial for beginners: आंखे चेहरे का सबसे खूबसूरत हिस्सा होती हैं। आखों पर हमारे बॉलीवुड में तो न जाने कितने ही गाने बने हैं। आई मेकअप के जरिए आंखों को और भी ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक बनाया जा सकता है। लेकिन गलत आई मेकअप आपकी खूबसूरती में दाग भी लगा सकता है। अगर आपको ज्यादा मेकअप का आइडिया नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपके लिए स्टेप बाय स्टेप आई मेकअप करने की जानकारी लेकर आए हैं। इसके साथ ही ये भी जानेंगे कि गर्मियों में आई मेकअप किस तरह करना चाहिए।
आई मेकअप के लिए इन चीजों की पडे़गी जरूरत (Simple Eye Makeup Products)
आई प्राइमर
आईलाइनर
काजल
आई पेंसिल
आईशैडो
आइब्रो पेंसिल
मस्करा
आई मेकअप ब्रश
आई कर्लर
आर्टिफिशियल पलकें
कितने तरह का होता है आई मेकअप?
नेचुरल आईमेकप: कॉलेज या ऑफिस जाने के लिए लड़कियां सबसे ज्यादा नेचुरल आईमेकप करना पसंद करती हैं। इसमें काजल और आईलाइनर की पतली परत लगाई जाती है।
स्मोकी आई मेकअप: यह आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। इसमें आंखों पर काले या भूरे रंग का आई शैडो लगाकर उसे ब्लेंड किया जाता है।
ग्रेडिएंट आईज: पार्टी के लिए ये सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसमें दो अलग-अलग आंखों के रंगों का यूज करते हैं। जैसे एक गहरा रंग और एक हल्का रंग।
कैट आई मेकअप: इसमें आंखों के किनारे पर ज्यादा आईलाइनर लगाई जाती है। हालांकि इन दिनों ये फैशन में ज्यादा नहीं है।
कट क्रीज आईज: इसमें ऊपरी आंखों की तरफ एक क्रीज बनाया जाता है। वहीं आंखों के निचले हिस्से में आई शैडो लगाना होता है।
हैवी आईलाइनर: इसमें आंखों पर हैवी लाइनर लगाया जाता है। बोल्ड लुक के लिए ये ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको ग्लैमरस लुक मिलेगा।
शिमरी आई मेकअप: शादी-पार्टी के लिए आप शिमर आई शैडो या ग्लिटर आई मेकअप कर सकती हैं।
ब्राइडल आई मेकअप: इसमें दुल्हन के आउटफिट्स के मुताबिक आंखों पर मेकअप किया जाता है।
आई मेकअप कैसे करें? (Eye Makeup Tutorial for beginners In Hindi)
आंखों को बड़ा दिखाने के लिए ऐसे लगाएं आई लाइनर
छोटी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए आई लैश लाइन के सेंटर से लाइनर लगाना शुरू करें। इसके बाद ऊपरी लैश लाइन पर छोटे-छोटे डैश बनाते हुए आई लाइनर लगाएं। अगर आपकी आंखें ज्यादा छोटी हैं तो नीचे वाले लैश लाइन पर व्हाइट काजल पेंसिल या व्हाइट लाइनर लगाएं। नॉर्मल आंखों पर आप कलर्ड आई लाइनर या ब्लैक आई लाइनर लगा सकते हैं।
काजल लगाने का सबसे सही तरीका
काजल से आंखों की खूबसूरती बढ़ती है। एक पतले ब्रश से न्यूट्रल टोन का आईशैडो लेकर नीचे वाली आइलिड पर हल्का सा लगाएं। इसके बाद वाटर लाइन के बाहर कॉम्पैक्ट या ब्लैक आईशैडो से लगाकर हल्का सा टच अप कर लें।
परफेक्ट आइशैडो कैसे लगाएं?
सबसे पहले आईलिड्स को अच्छी तरह साफ करें। फिर प्राइमर लगाएं। इसे ब्लेंडिंग ब्रश की मदद से थोड़ा ब्लेंड करें। इसके बाद आईब्रो बोम को हाईलाइट करें। दिन में लाइट शेड वाले आईशैडो का इस्तेमाल करें। वहीं रात में डार्क, स्मोकी ग्रे और ब्रॉन्ज आईशैडो शेड्स का इस्तेमाल करें।
आइब्रो को करें हाइलाइट
आइब्रो के लिए ऐसा शेड चुनें जो आपके बालों के रंग के साथ सही दिखे। भौहों को नेचुरल रखने की कोशिश करें। भौंह के नीचे एक हल्के हाइलाइटर का यूज करें। बोल्डर लुक के लिए मैट ब्राउन आईशैडो को यूज करें।
सिंपल आई मेकअप कैसे करें? (Simple Eye Makeup)
सबसे पहले आई लिड पर कंसीलर लगाएं।
इसके बाद कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं।
फिर आई शैडो अप्लाई करें।
आप इसे 2-3 शेड्स को ब्लेंड कर सकते हैं।
इसके बाद आई लाइनर लगाएं।
फिर आई पेंसिल से ईयर बड से स्मज करके नए लुक दें।
अपनी पलकों को कर्ल करना न भूलें।
लास्ट में मस्करा लगाकर टच अप करें।