Friendship Day 2024 Date in India: ‘हर एक दोस्त जरूरी होता है’, आपने ये बात तो सुनी तो होगी ही। इस बात को सेलिब्रिट करने के लिए फ्रेंडशिप डे जैसा दिन मनाया जाता है। दरअसल, ये दिन हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार (First Sunday of august) को मनाया जाता है। इस बार फ्रेंडशिप डे 4 अगस्त को (Friendship Day kab hai) है। इस दिन को यूंही नहीं मनाया जाता बल्कि इसका एक सुंदर इतिहास रहा है। क्या, जानते हैं।

फ्रेंडशिप डे क्यों मनाया जाता है-Friendship Day history

फ्रेंडशिप डे की शुरुआत 20वीं सदी की शुरुआत में संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई थी। हुआ ये था कि साल 1919 में हॉलमार्क कार्ड्स के संस्थापक जॉयस हॉल ने दोस्ती का जश्न मनाने के लिए इस दिन का विचार प्रस्तावित किया था। फिर 1935 में संयुक्त राज्य कांग्रेस ने अगस्त के पहले रविवार को राष्ट्रीय मित्रता दिवस के रूप में घोषित किया।

पर साल 1940-1950 के बीच इस परंपरा ने लोकप्रियता हासिल की, लोगों ने अपने दोस्तों के प्रति प्रशंसा व्यक्त करने के लिए उपहारों, कार्डों और संदेशों का आदान-प्रदान किया। 1960-1970 के दशक में अर्जेंटीना, ब्राजील और भारत जैसे देशों द्वारा इस परंपरा को अपनाने के साथ फ्रेंडशिप डे को अधिक व्यापक मान्यता मिली। 1997 में संयुक्त राष्ट्र ने अपनी वैश्विक मान्यता को मजबूत करते हुए 30 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मैत्री दिवस घोषित किया। उसके बाद साल 2011 में ये घोषण हुई कि अगस्त का पहला संडे फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाया जाएगा।

फ्रेंडशिप डे के पीछे क्या विचार है-Friendship Day importance in hindi

-दोस्तों के बीच संबंध मजबूत करें
-मित्रता के लिए आभार व्यक्त करें
-नए कनेक्शन बनाएं
-हमारे जीवन में मित्रता के महत्व का जश्न मनाएं

कैसे मनाएं फ्रेंडशिप डे-How to celebrate Friendship Day

समय के साथ, फ्रेंडशिप डे एक व्यापक रूप से मनाया जाने वाला अवसर बन गया है और आज लोग एक काफी व्यापक तरीके से मनाने लगे हैं। जैसे लोग इस अवसर पर
-उपहारों और कार्डों का आदान-प्रदान करते हैं।
-दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं।
-संदेश और सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हैं।
-अपने दोस्तों के साथ घूमने जाते हैं।