जान्हवी कपूर इतनी हॉट हैं कि उन्हें देखकर सबकी आंखें खुली रह जाती हैं। जान्हवी श्रीदेवी की बेटी है और कपूर परिवार की हॉट गर्ल भी हैं। यंग गर्ल अपने हॉट लुक्स से सबको हैरान कर देती है। कपूर फैमिली में करीना कपूर के बाद जो लड़की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहती है वो जान्हवी ही है। जान्हवी अपनी ड्रेसिंग सेंस के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। जान्हवी अपनी खूबसूरती का बेहद ध्यान रखती हैं। अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए जान्हवी डाइट का सहारा लेती हैं।
चेहरे को खिला-खिला और क्लीन बनाने के लिए वो डाइट में ऐसे फ्रूट्स का सेवन करती हैं जो उनकी स्किन को पोषण देते हैं, साथ ही बढ़ती उम्र के निशान भी दिखने नहीं देते। जान्हवी अपनी स्किन को जवान और खूबसूरत बनाने के लिए डाइट में पपीता, संतरे और तरबूज का इस्तेमाल करती है। आइए जानते हैं कि जान्हवी अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और किन फलों का सेवन करती हैं।
तरबूज कैसे रंगत निखारता है:
तरबूज का सेवन करने से स्किन हाइड्रेट और खूबसूरत रहती है। तरबूज विटामिन सी से भरपूर होता है जो स्किन में चमक लाता है। इस फल में मौजूद दानेदार कण त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ-साथ स्किन को एक्सफोलिएट करने में भी मदद करते हैं।
संतरा खाने से स्किन को होने वाले फायदे:
संतरा स्किन को हील करने में मदद करता है और स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है। संतरा खाने से स्किन पर होने वाले दाग-धब्बों से निजात मिलती है। संतरे के इन गुणों की नजह से ही उसका इस्तेमाल कई ब्यूटी प्रोडक्ट में किया जाता है। संतरे का फेस- पैक, संतरे का मास्क स्किन को फायदा पहुंचाता है।
पपीता खाने से स्किन को फायदे:
पपीता का सेवन करने से स्किन की ड्राईनेस दूर होती है। चेहरे पर होने वाले कील-मुहांसों को दूर करने में पपीता का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। पपीता चेहरे का पिग्मेंटेशन रिमूव करता है, साथ ही उम्र बढ़ने पर चेहरे पर होने वाली झुर्रियों को भी दूर करता है। पपीता का सेवन ऑयली स्किन के लिए भी फायदेमंद है।
एवोकाडो खाती हैं जाहन्वी:
एवोकाडो एक ऐसा फल है जो चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को दूर करने में असरदार है। इसका सेवन करने से स्किन मॉइश्चराइज रहती है। एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर ये फल चेहरे की झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। एवोकाडो का सेवन करने से सूरज की यूवी रेज से स्किन का बचाव होता है। ये फल स्किन से अतिरिक्त ऑयल निकालने में असरदार साबित होता है। ब्यूटी प्रोडक्ट में एवोकाडो का इस्तेमाल खूब होता है।