Foods That Should Not Be Refrigerated: फलों और सब्जियों को लंबे समय तक खराब होने से बचाने लिए आम तौर पर फ्रिज का उपयोग किया जाता है। कई बार लोग फलों और सब्जियों को एक साथ मार्केट से खरीद कर ले आते हैं और एक साथ फ्रिज में रख देते हैं।

क्या आपको पता है कि फ्रिज में फलों और सब्जियों को स्टोर करना हानिकारक हो सकता है। जी हां, कुछ ऐसी चीजें होती है, जिसको फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। फ्रिज में रखने से ये ताजा रहने के उल्टे खराब हो सकती हैं। वहीं, कुछ इस तरह की चीजें हैं, जिसको फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए। इन्हें स्टोर करने और बाद में खाने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कौन-कौन से फल और सब्जियां फ्रिज में नहीं रखनी चाहिए?

कुछ फल और सब्जियां ऐसी होती हैं, जिन्हें भूल कर भी फ्रिज में स्टोर नहीं करनी चाहिए। अगर आप इन्हें फ्रिज में आप रखते हैं तो इससे सामान में जहरीली टॉक्सिन पैदा हो सकता है, जो शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

फ्रिज में स्टोर नहीं करने वाले सब्जियां

  • कच्चा आलूः फ्रिज में कच्चा आलू रखने से इसका स्वाद बदल सकता है। फ्रिज में रखने से उसमें  हार्मफुल सब्सटेंस पैदा हो जाता है।
  • लहसुनः फ्रिज में लहसुन को कभी नहीं स्टोर करना चाहिए। वहीं, कुछ लोग छिले लहसुन को मार्केट से लाकर आते हैं और उसको फ्रिज में स्टोर कर  देते हैं। यह भी हानिकारक होता है।
  • प्याजः प्याज को फ्रिज में रखने से इसमें मौजूद स्टार्च शुगर में बदल जाता है और उसमें फंगस लग जाता है। फ्रिज में आधा कटा प्याज भूल कर भी नहीं रखना चाहिए।
  • फ्रिज में पके चावल को कभी भी नहीं रखना चाहिए।
  • केले को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसकी त्वचा काली पड़  जाती है और स्वाद बिगड़ जाता है।
  • संतरा, नींबू, मौसंबी आदि खट्टे फल को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

सर्दी के मौसम में आप जैसलमेर घूमने जा सकते हैं। यहां पर कई ऐसी जगहें हैं, जो आपको रोमांच से भर देंगी