Karwa Chauth 2025: करवा चौथ व्रत पति-पत्नी के अटूट प्रेम को दर्शाता है। सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस साल यह व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा। इसमें महिलाएं बिना कुछ खाए पिए अपने व्रत रखकर पूजा-पाठ करती हैं। कई जगहों पर सूर्योदय से पहले सरगी खाने का रिवाज होता है। यह बहू को सास देती है। करवा चौथ की सरगी में कई तरह के पकवान होते हैं। इसे इसलिए दिया जाता है ताकि इसे खाकर महिलाएं दिनभर व्रत रखने के लिए शारीरिक ताकत पा सकें।

लेकिन कुछ महिलाएं इसमें कुछ गलतियां कर देती हैं। जिससे उन्हें दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि करवा चौथ के व्रत से पहले और बाद में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। पोषण विशेषज्ञ डॉ. जूही कपूर ने इंस्टाग्राम पर इसे लेकर जानकारी साझा की। डॉ. जूही कपूर ने बताया कि यह उपवास शरीर को सालाना डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका है। इसका धार्मिक लाभ तो है ही साथ ही स्वास्थ्य से जुड़े लाभ भी मिलते हैं। इससे शरीर के सिस्टम को रीसेट करके उसे शुद्ध करने में मदद मिलती है। सही जानकारी होने पर व्रत रखने से आपको कमजोरी नहीं होगी और सेहत भी सही रहेगी।

करवा चौथ के व्रत से पहले क्या खाएं?

उपवास से पहले फलों और सब्जियों का भरपूर सेवन करें क्योंकि ये पोटेशियम के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं।

हाथ से कुटा हुआ चावल, शकरकंद और गुड़ जैसे स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट खाएं । इसे खाने से उपवास से पहले ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

नारियल पानी पीने से इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बरकरार रखने में मदद मिलेगी और करवा चौथ पर आप सक्रिय और तरोताजा रहेंगे।

करवा चौथ से पहले क्या नहीं खाना चाहिए?

निर्जल व्रत से एक दिन पहले चाय और कॉफी से बचें क्योंकि इससे आपको बार-बार बॉशरूम जाना पड़ेगा। इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

मसालेदार और तले हुए खाद्य पदार्थों से बचें क्योंकि ये आपको प्यासा छोड़ देंगे और आपको पेट फूला हुआ और भारी महसूस कराएंगे।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: Karva Chauth Gold Ring Design: करवा चौथ पर घर की लक्ष्मी को गिफ्ट करें 22KT सोने से बनी जोधा अंगूठी, जड़ाऊ डिजाइन देखते ही आएगी पसंद

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।