Food to Avoid in Toothache: दांत में दर्द एक ऐसी समस्या से है, जिससे अक्सर लोग दो-चार होते रहते हैं। कभी-कभी ये अपने आप कुछ समय में सही हो जाता है वहीं कई बार ये इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि एक मिनट भी आराम नहीं मिलता है। दांत में दर्द होने की कई वजह होती हैं। जैसे दाढ़ निकलना, कैविटी, दांतों में सड़न, मसूड़ों में दिक्कत होना। अगर आप भी दांत में दर्द से परेशान रहते हैं तो आपको डेंटिस्ट को दिखाने के साथ-साथ कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए। इस दौरान आपको कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए। क्योंकि ये फूड आइटम आपके डेंटल इश्यू को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

सॉफ्ट ड्र‍िंक

अगर आप दांत दर्द से परेशान हैं या किसी भी तरह का डेंटल प्रॉब्लम है तो आपको भूलकर भी सॉफ्ट ड्रिंक नहीं पीनी चाहिए। क्योंकि इनमें सोडा होता है। साथ ही फॉस्‍फोरस एस‍िड और स‍िट्र‍िक एस‍िड भी होता है। इससे दांतों में तकलीफ बढ़ सकती है।

मीठी चीजें

दांत में दर्द रहने या होने पर आपको मीठी चीजों को भी त्याग देना चाहिए। क्योंकि ये आपके दर्द को बढ़ा सकती हैं। साथ ही ऐसी चीजों को भी खाने से परहेज करना चाहिए जिनमें रिफाइंड शुगर हो। साथ ही दांत दर्द से बचने के लिए आपको टॉफी, चॉकलेट का सेवन भी बंद कर देना चाहिए।

एल्‍कोहल

दांत में दर्द होने पर आपको भूलकर एल्‍कोहल नहीं लेना चाहिए। इसका सेवन आपकी दिक्कत बढ़ा सकता है। क्योंकि एल्कोहल का सेवन करने से मुंह सूख सकता है। इस दौरान मुंह में सलाइवा कम बनता है। जब मुंह में सलाइवा कम बनेगा, तो खाना दांत से च‍िपकेगा। ऐसे में दांत में दर्द की परेशानी बढ़ सकती है।

कच्ची सब्‍ज‍ियां और मीट

दांत में दर्द रहने पर आपको कच्ची सब्जियां या मीट नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इनको चबाने से दांतों में दर्द हो सकता है। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: पेट साफ कर देगा ये आयुर्वेदिक चूर्ण, घर में बनाने के लिए यहां पढ़ें रेसिपी, कब्ज और गैस की परेशानी में मिलेगी राहत

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।