दुबले-पतले लड़के जब बॉडीबिल्डिंग या वर्कआउट शुरू करते हैं तो कई बार जानकारी न होने पर वजन बढ़ाने के लिए कुछ भी खाने लगते हैं। ऐसा करना उन्हें फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं अगर आप बॉडीबिल्डिंग करते हैं तो भी आपको क्या खाना है इसके साथ-साथ क्या नहीं खाना है इसकी जानकारी भी होनी चाहिए।
क्योंकि अगर बॉडीबिल्डिंग के दौरान अपने वजन बढ़ाने के लिए कुछ भी खा रहे हैं तो इससे आपके शरीर पर चर्बी जमा होने लगेगी। न की आपकी मांसपेशियां मजबूत होंगी और मसल्स गेन (Muscle gain) कर पाएंगे। क्योंकि इस दौरान अधिक कैलोरी वाले लेकिन स्वस्थ्य फूड्स खाने की जरूरत होती है। आइए जानें किन चीजों से परहेज करना जरूरी है।
मीठे फूड्स
अगर आप जिम जाकर वर्कआउट करते हैं या फिर बॉडीबिल्डिंग करते हैं तो आपको मीठे फूड्स से परहेज करना चाहिए। क्योंकि मीठे फूड्स खाने से शरीर में चर्बी बढ़ने लगती है।
बैड कार्ब्स
बॉडीबिल्डिंग करने के दौरान आपको खऱाब कार्ब्स लेने से बचना चाहिए।। तली-भुनी चीजों, सफेद ब्रेड, केक आदि को भूलकर भी न खाएं। इसकी बजाए आप साबुन अनाज, मिलेट्स, नट्स, मल्टीग्रेन ब्रेड या ब्राउन ब्रेड खा सकते हैं।
एल्कोहल
अगर आप जिम जाकर बॉडी बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो आपको एल्केहल का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को प्रभावित होता। जो बॉडी बनाने के लिए जरूरी होता है।
प्रोसेस्ड फूड्स
किसी भी तरह के प्रोसेस्ड फूड्स शरीर में चर्बी बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए जिम जाने वाले लोगों को इसे नहीं खाना चाहिए। इससे आपका शरीर बनने की बजाए मोटापा बढ़ने लगेगा। इसे हटाना फिर बहुत मुश्किल हो जाएगा।
सोडा ड्रिंक्स
बहुत सारे लोगों को खाना खाने के बाद सोडा ड्रिंक्स पीने की आदत होती है। लेकिन अगर आप बॉडीबिल्डिंग कर रहे हैं तो आपको इससे परहेज करना चाहिए। क्योंकि इसमें मिले केमिकल्स शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस को प्रभावित करते हैं।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: पेट में भारीपन या गैस बनने पर खाएं ये चीजें, अपच की समस्या से मिलेगा छुटकारा
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।
