Sharir ko garam rakhne ke liye kya khayen: सर्दी में शरीर को गर्म रखने के लिए डाइट में कुछ ऐसी चीजों का शामिल जरूर करना चाहिए जो आपको गर्मी और ऊर्जा देने का काम करें। ठंड लगने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। सर्दी के मौसम में ऐसे फूड्स खाना जरूरी है जो हमें गर्म रखें और हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाएं।

डॉ. शेख अब्दुल कलाम के apollo247 साइट में प्रकाशित एक आर्टिकल के अनुसार ठंड के मौसम में सुस्ती भी आ सकती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है। ऐसे में सही आहार न केवल आपको गर्म रख सकता है बल्कि आपकी ऊर्जा को भी बढ़ा सकता है और आपको मौसमी बीमारियों से बचा सकता है।

मेवे और बीज

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और बीमारी से बचने के लिए आपको डाइट में मेवे और बीज जरूर शामिल करने चाहिए। ठंड में बादाम, अखरोट, तिल और अलसी के बीज खाएं। इनमें स्वस्थ वसा होती है जो शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करती है।

फायदे

मेवे और बीज का सेवन करने से शरीर को ओमेगा-3 मिलता है। इनमें प्रोटीन और स्वस्थ वसा की मात्रा अधिक होती है।
खाने का तरीका: प्रतिदिन एक मुट्ठी खाएं या गर्म दूध में मिलाकर पिएं।

साबुत अनाज और बाजरा

ठंड में आपको जई, बाजरा, रागी और ज्वार जैसे साबुत अनाज को डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे न केवल आपको शरीर में गर्मी मिलेगी बल्कि सेहत भी दुरुस्त रहेगी।

फायदे

इन चीजों में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। यह आयरन से भरपूर होते हैं। ऐसे में शरीर में थकावट महसूस नहीं होती है।
खाने का तरीका: दलिया, रोटी या खिचड़ी बनाएं।

जड़ वाली सब्जियां

कुछ सब्जियां भी ऐसी होती हैं जो शरीर को गर्म रखने और ऊर्जा देने का काम करती हैं। इसलिए आपको ठंड में गाजर, शकरकंद, चुकंदर और शलजम जैसी जड़ वाली सब्जियां खानी चाहिए। ये फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होती हैं। इन्हें खाने से भूख नहीं लगती और शरीर को गर्मी मिलती है।

फायदे

विटामिन सी से भरपूर होती हैं। इन्हें खाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। साथ ही इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है।
खाने का तरीका: इन्हें भूनें, सूप बनाएं या स्टू में डालें।

घी और स्वस्थ वसा

सर्दियों में आपको एक चम्मच घी या नारियल तेल रोजाना सेवन जरूर करना चाहिए। इससे शरीर की गर्मी बनाए रखने में मदद मिलती है।

फायदे

इन्हें खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। साथ ही त्वचा भी मुलायम रहती है।
खाने का तरीका: दाल, रोटी या गर्म दूध में मिलाकर खाएं।

गर्माहट के लिए मसाले

जी हां कुछ मसाले भी शरीर को गर्म रखने में सहायक होते हैं। इन्हें खाने से आपको गर्माहट के साथ-साथ ऊर्जा भी मिलती है। अदरक, लहसुन, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च और हल्दी जैसे मसाले प्राकृतिक रूप से शरीर की गर्मी बढ़ाते हैं।

फायदे

इन मसालों का सेवन करने से शरीर को कई तरह के संक्रमणों से लड़ने में मदद मिलती है। इसके साथ ही रक्त संचार में सुधार होता है।
खाने का तरीका: इसे चाय, सूप या भोजन में मिलाएं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह औार सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।